5 विदेशी दिग्गज जिन्हें अभी तक नहीं मिला खेलने का मौका, शायद पूरे सीजन भी बेंच पर ही रहे

Updated on 06-04-2024 01:00 PM
आईपीएल की एक टीम में 8 विदेशी खिलाड़ी होते हैं। प्लेइंग इलेवन में ज्यादा से ज्यादा 4 खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। आईपीएल 2024 में 18 मैच खेले जा चुके हैं। सभी टीमों ने 3-4 मैच खेल लिए हैं। टीमों ने कई अलग अलग कॉम्बिनेशन आजमा लिया है। इसके बाद भी कई विदेशी खिलाड़ी अभी तक बेंच पर हैं। टीमों के ट्रेंड को देखें तो शायद इन खिलाड़ियों को पूरे सीजन में मौका भी नहीं मिले। हम आपको वैसे ही 5 नाम बताने जा रहे हैं।

मैथ्यू वेड

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर मैथ्यू वेड गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा हैं। टीम प्रमुख विकेटकीपर के रूप में लगातार रिद्धिमान साहा को मौका दे रही है। वह टीम को तेज शुरुआत भी देते हैं। अगर मैथ्यू वेड कीपिंग करते हैं तो नूर अहमद या उमरजई में से किसी एक को प्लेइंग इलेवन से बाहर करना होगा।

केशव महाराज

साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज को राजस्थान रॉयल्स ने रिप्लेसमेंट के रूप में टीम का हिस्सा बनाया है। लेकिन राजस्थान के पास पहले से चहल और अश्विन के रूप में दो वर्ल्ड क्लास स्पिनर हैं। विदेशी खिलाड़ियों में भी हेटमायर, बटलर, बर्गर और बोल्ट खेल रहे हैं। इनमें से किसी को बाहर करना आसान हीं है। यही वजह है कि रोवमैन पावेल तक को मौका नहीं रहा। फिर केशव महाराज कहां से खेल पाएंगे।

ग्लेन फिलिप्स

ग्लेन फिलिप्स टी20 क्रिकेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में एक हैं। वह सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा हैं। वह दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डर में एक हैं। 74 टी20 इंटरनेशनल मैच में उन्होंने 143 की स्ट्राइक रेट और 33 की औसत से 1816 रन बनाए हैं। लेकिन हैदराबाद की टीम कॉम्बिनेशन की वजह से उन्हें मौका नहीं मिल रहा है।

मोहम्मद नबी

मुंबई इंडियंस ने अफगानिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को ऑक्शन में खरीदा था। लेकिन नबी को भी शायद ही खेलने का मौका मिले। आईपीएल के इस सीजन में किसीी भी पिच पर स्पिन गेंदबाजों के लिए ज्यादा मदद नहीं दिखी है। ऐसे में मुंबई नबी को टीम में शामिल कर एक विदेशी खिलाड़ी का स्लॉट खराब करना नहीं चाहेगी।

काइल मेयर्स

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए काइल मेयर्स का आईपीएल में शानदार रिकॉर्ड है। 13 मैच में 144 की स्ट्राइक रेट और 29 की औसत से 379 रन बनाए हैं। वह 4 फिफ्टी मार चुके हैं। लेकिन क्विंटन डि कॉक की वजह से उन्हें सलामी बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिल पा रहा है। डि कॉक फॉर्म में हैं और ऐसे में मेयर्स शायद बेंच पर ही दिखे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.