5 विदेशी खिलाड़ी जिन्होंने काटा है इंटरनेशनल में बवाल... फिर भी IPL ऑक्शन में नहीं दिया किसी ने भाव

Updated on 19-12-2025 12:41 PM
आईपीएल 2026 की नीलामी में कई बड़े विदेशी खिलाड़ी अनसोल्ड रह गए। इनमें से कुछ ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने अपनी टीमों के लिए शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन उन्हें अब ऑक्शन में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा है। इनमें कुछ नाम तो ऐसे हैं जिन्होंने आईपीएल में पहले कमाल का प्रदर्शन किया है। ऐसे ही 5 खिलाड़ियों की बात हम आगे इस रिपोर्ट में करने वाले हैं।

थीक्षणा को नहीं दिया भाव

श्रीलंका के स्पिनर महीश थीक्षणा ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए काफी सफल प्रदर्शन किया था। उन्होंने 2022, 2023 और 2024 के आईपीएल सीजन में कुल 25 विकेट लिए थे। पावरप्ले में उनकी गेंदबाजी में विविधता सीएसके के लिए एक भरोसेमंद हथियार थी। लेकिन इस साल ऑक्शन में वे भी अनसोल्ड ही रहे।

अल्जारी जोसेफ भी रहे अनसोल्ड

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने 2019 में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में अपना डेब्यू किया था और आते ही छा गए थे। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 12 रन देकर 6 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था। उस मैच में MI ने 137 रन का बचाव करते हुए 40 रनों से जीत दर्ज की थी। इसके अलावा वे आईपीएल में और भी कई मैच खेले। लेकिन उन्हें ऑक्शन में किसी टीम ने भाव नहीं दिया।

रहमानुल्लाह गुरबाज रहे ऑक्शन में अनसोल्ड

अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ओपनिंग में आक्रामक शुरुआत दी थी। उन्होंने 19 मैचों में 363 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल थे। उनकी तेज और बेखौफ बल्लेबाजी से केकेआर को पावरप्ले में अच्छी शुरुआत मिलती थी। वे केकेआर के साथ 2024 में खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा भी रहे। लेकिन उन्हें भी ऑक्शन में नहीं खरीदा।

डेवोन कॉनवे भी नहीं बिके

न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे सीएसके की बल्लेबाजी की जान माने जाते थे। उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए 11 अर्धशतकों की मदद से 1,080 रन बनाए थे। टॉप ऑर्डर में उनकी लगातार रन बनाने की क्षमता और शांत स्वभाव ने सीएसके की कई जीतों में अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में उन्हें भी किसी टीम ने नहीं खरीदा है।

जेमी स्मिथ को नहीं किया शामिल

इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वह टी20 क्रिकेट में किसी भी गेंदबाज पर हावी हो सकते हैं और आसानी से छक्के लगा सकते हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी से टीम को मध्य क्रम में मजबूती मिलती है। लेकिन उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
जापान के नागोया स्थित आइची प्रेफेक्चरल मार्शल आर्ट्स हॉल में जब भारत का तिरंगा फहराया गया, तो पोडियम पर खड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी की आंखों में खुशी के साथ-साथ बीते…
 24 September 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और खिलाड़ियों का रिश्ता हमेशा चर्चा में रहता है। खासकर जब बात कप्तान और कोच की हो, तो लोगों की नजरें इस…
 24 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स 2026 में जापान की टीम को अपने पहले मैच अफगानिस्तान के खिलाफ 48 रन से हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही जापान के…
 24 September 2026
नई दिल्ली: जब जापान के नागोया में मेंस डबल स्कल्स रोइंग का फाइनल मुकाबला खत्म हुआ और भारत का तिरंगा आसमान में लहराया, तो 2,000 मीटर के वाटर कोर्स पर…
 24 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल में कहा कि कई बार खिलाड़ियों को लंबे…
 24 September 2026
नई दिल्ली: 27 सितंबर 2026 से शुरू होने वाली भारत बनाम वेस्टइंडीज व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए भारतीय वनडे टीम का जमावड़ा तिरुवनंतपुरम में शुरू हो चुका है। 27 साल के…
 24 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से हो रही है। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा इस सीरीज में कई…
 23 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। ऐसे में तमिलनाडु…
 23 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स पर एक बार फिर फिक्सिंग का साया मंडरा रहा है। टीम के एक खिलाड़ी पर आईपीएल 2025 के दौरान प्लेइंग 11 और अन्य जानकारियां…
Advt.