ट्रक-स्कॉर्पियो की टक्कर में 5 की मौत, 2 सेना के जवान शामिल

Updated on 26-11-2025 01:31 PM

जांजगीर-चांपा। जिले में नेशनल हाइवे 49 पर सुकली के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रक और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में भारतीय सेना के 2 जवान भी शामिल हैं।

हादसे में 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग पंतोरा में बारात में शामिल होकर नवागढ़ लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे हुई। रायगढ़ की ओर से बिलासपुर जा रहा ट्रक और जांजगीर से नवागढ़ की ओर जा रही स्कॉर्पियो आमने-सामने टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का एक हिस्सा पूरी तरह टूट गया और दरवाजों पर खून के निशान साफ नजर आए। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

हादसे में जिन 5 लोगों की मौके पर ही मौत हुई है, उनकी पहचान विश्वनाथ देवागन, पोमेश्वर जलतारे, भूपेंद्र साहू, कमलनयन साहू और राजेंद्र कश्यप के रूप में हुई है।

सभी नवागढ़ के शांति नगर के निवासी थे। मृतकों में शामिल सेना के जवान राजेंद्र कश्यप हाल ही में शादी के बाद 2 महीने की छुट्टी पर घर आए थे, जबकि जवान पोमेश्वर जलतारे भी अवकाश पर थे।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है। हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल पैदा कर दिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
 30 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले पति, देवर और सास ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद पट्टे…
 30 September 2026
महाराष्ट्र से झारखंड और ओडिशा जाने वाले ट्रेन यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक बदलने का काम किया जाएगा। यह काम सीनी-राजखरसावां…
 30 September 2026
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में प्रोफेसर ने कॉलेज की छात्राओं से अश्लील डिमांड की है। शासकीय पंडित जवाहरलाल नेहरू कला एवं विज्ञान कॉलेज की छात्राओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रोफेसर जेपी…
 30 September 2026
रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में इन दिनों छत्तीसगढ़ यूथ इनोवेशन एंड एंत्रप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इस कॉन्क्लेव में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से युवा…
 30 September 2026
छत्तीसगढ़ के 100 से ज्यादा अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि आयुष्मान कार्ड से फर्जी इलाज किए जाने की शिकायतें मिली थीं, जिसके…
 30 September 2026
रायपुर ।  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान की भावना जनभागीदारी और सेवा के माध्यम से…
 29 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के बैगा बाहुल्य क्षेत्र तरेगांव जंगल और दलदली क्षेत्र में सेवा, पोषण और जनभागीदारी का अनूठा संगम देखने को मिला। ‘सेवा संकल्प अभियान’…
 29 September 2026
बेमेतरा । छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के 10वें प्रांतीय सम्मेलन में बिलासपुर के कवि एवं डेटा साइंटिस्ट डॉ. अंकुर शुक्ला ‘खावर’ को छत्तीसगढ़ी भाषा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा…
Advt.