भव्‍य राम मंदिर का साक्षी बनने Ayodhya आ रहे 5 लाख श्रद्धालु, सितंबर में फाइनल हो जाएगा कार्यक्रम

Updated on 24-08-2023 12:31 PM
अयोध्या: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्‍ठा से जुड़ीं तैयारियों को अब फाइनल टच दिया जा रहा है। प्रस्‍तावित कार्यक्रम के मुताबिक, 21 से 24 जनवरी, 2024 के बीच पीएम नरेंद्र मोदी रामलला को भव्य राम मंदिर के गर्भगृह में प्राण प्रतिष्‍ठा कर स्‍थापित कर देंगे। मंदिर ट्रस्‍ट का अनुमान है कि इस आयोजन में देश के कोने-कोने के अलावा विदेशों से भी करीब 5 लाख श्रद्धालु अयोध्‍या पहुंचेगे। इनमें से करीब 50 हजार मंदिर ट्रस्‍ट के आमंत्रण पर आएंगे। मंदिर ट्रस्‍ट इन 50 हजार अतिथियों के रहने और खाने आदि की व्‍यवस्‍था में जुटा हुआ है।

मंदिर ट्रस्‍ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्र के मुताबिक, अयोध्‍या के मठ मंदिरों के अलावा कई स्‍थानों पर टेंट सिटी बसाने की व्‍यवस्‍था की जा रही है। अगले महीने तक व्‍यवस्‍था का प्रारूप फाइनल हो जाएगा। इतनी बड़ी संख्‍या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के भोजन आदि की व्‍यवस्‍था के लिए मठ-मंदिरों में भंडारे के लिए महंतों से अनुरोध किया गया है। बड़ी संख्‍या मे एनजीओ भी भोजन और अन्‍य व्‍यवस्‍था में सहयोग करेंगे। मंदिर ट्रस्‍ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि संघ परिवार को व्‍यवस्‍था की प्रमुख जिम्‍मेदारी सौंपी जा रही है। इसके लिए समितियां बनाई गई हैं जिनकी बैठकें हो रही हैं।

मंदिर ट्रस्‍ट और पुलिस विभाग के बीच हुई बैठक
इसी सिलसिले में कमिश्‍नर गौरव दयाल की अध्यक्षता में बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्‍ट के पदाधिकारियों और पुलिस विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक में पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, डीएम नितीश कुमार, एसएसपी राजकरन अय्यर, मंदिर ट्रस्‍ट के महासचिव चंपत राय, सदस्य अनिल मिश्रा एवं अन्य पदाधिकारी गोपाल जी, विकास प्राधिकरण अयोध्या के सचिव सत्येन्द्र सिंह आदि ने हिस्‍सा लिया। बैठक में प्रशासन की तरफ से चलाए जा रहे निर्माण कार्यो की जानकारी दी गई। साथ ही राम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्‍ठा के समय आने वाले यात्रियों, विशिष्ट अतिथियों के सुविधाओं आदि पर एक निश्चित कार्ययोजना के तहत कार्य करने पर मंथन किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.