भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वाइट बॉल क्रिकेट के 5 ऐसे जादुई पल, जिन्हें आप भुला नहीं सकते

Updated on 28-10-2025 04:08 PM
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कैनबरा में 29 अक्टूबर को पहला टी20 खेला जाएगा। दोनों देशों के बीच एक जबरदस्त राइवलरी हमको हर बार देखने को मिलती है। चाहे आईसीसी टूर्नामेंट हो या बाइलेटरल सीरीज... दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलते हैं। ऐसे में अब हम आपको बताने जा रहे हैं उन 5 ऐतिहासिक पलों के बारे में जो भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मुकाबलों में हुए हैं।

सचिन तेंदुलकर का डेजर्ट स्टॉर्म

1998 के कोका कोला कप में सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया की जमकर धुनाई की थी। टूर्नामेंट के छठे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सचिन ने 143 रन की गजब पारी खेली थी, जिसको डेजर्ट स्टॉर्म के नाम से भी जाना जाता है।

युवराज सिंह की 2011 वर्ल्ड कप की पारी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2011 में दूसरा क्वार्टर फाइनल खेला गया था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 261 रन का टारगेट दिया था। सचिन के आउट होने के बाद लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया पकड़ बना लेगी। लेकिन, युवराज सिंह ने मिडल ऑर्डर में आकर गजब पारी खेली। उन्होंने नाबाद 57 रन बनाए। उनकी इस पारी को फैंस आज तक याद करते हैं।

2023 वर्ल्ड कप का फाइनल

2023 वर्ल्ड कप का फाइनल भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ। भारत इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा था। लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल में पहुंचा था। लेकिन, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को अहमदाबाद में 6 विकेट से हराया था। यह हार अब भी भारतीय फैंस को चुभती है।

युवराज सिंह की 2007 वर्ल्ज कप वाली पारी

2007 टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। इस मैच में युवराज ने महज 30 गेंद पर ही 70 रन ठोक डाले थे। भारत ने यह मैच 15 रन से जीता था। युवी ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

विराट कोहली की 2016 टी20 वर्ल्ड कप वाली पारी

2016 टी20 वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सुपर 10 का मुकाबला हुआ। यह भारत के लिए जीतना बहुत अहम था। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 161 रन का टारगेट दिया था। रन चेज के दौरान 14वें ओवर में भारत का चौथा विकेट युवराज सिंह के रूप में गिर गया था। इसके बाद भारत को जीत के लिए 6 ओवर में 60 रन की जरूरत थी। इसके बाद चेज मास्टर विराट कोहली ने कंगारुओं की जमकर धुनाई की और भारत को हारा हुआ मैच जिता दिया। विराट ने नाबाद 82 रन बनाए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.