2022 के 5 मुकाबले जो टीम इंडिया को सालों तक देंगे दर्द, कभी नहीं भूला पाएंगे खिलाड़ी और फैंस

Updated on 28-12-2022 08:12 PM
भारतीय टीम ने 2022 की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच हार के साथ की थी। वहीं बांग्लादेश पर जीत के साथ साल का अंत किया। दोनों दोनों मैचों के बीच कई बड़े मुकाबले हुए। इसमें टी20 वर्ल्ड कप और एशिया कप भी शामिल हैं। टीम इंडिया दोनों टूर्नामेंट को अपने नाम नहीं कर पाई। हम आपको 2022 में भारतीय टीम को मिली उन 5 हार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे फैंस के साथ ही खिलाड़ी कभी नहीं भूल पाएंगे।

बनाम बांग्लादेश पहला वनडे

भारतीय टीम इस मुकाबले को शायद ही कभी भूल पाए। मीरपुर में हुए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने सिर्फ 186 रन बनाए थे। बांग्लादेश ने 136 रनों पर 5 विकेट खो दिये थे। इसके बाद मेहदी हसन मिराज ने नंबर-11 बल्लेबाज मुस्तफिजुर रहमान के साथ मिलकर अपनी टीम को जीत दिला दी।
बनाम इंग्लैंड बर्मिंघम टेस्ट​
भारतीय टीम इस टेस्ट मैच के पहले तीन दिन आगे चल रही थी। पहली पारी में 416 रन बनाने के बाद टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 284 रनों पर रोक दिया। फिर दूसरी पारी में 245 रन बनाए। लेकिन इंग्लैंड ने आखिरी पारी में 3 विकेट पर 378 रन बनाकर मुकाबले को अपने नाम कर लिया। जॉनी बेयरस्टो ने 142 और जो रूट ने 114 रनों की नाबाद पारी खेली थी। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए नाबाद 269 रनों की साझेदारी हुई।

बनाम पाकिस्तान एशिया कप

एशिया कप 2022 में सुपर-4 के पहले मुकाबले में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट से हार मिली थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 181 रन ठोक दिये। पाकिस्तान को आखिरी 12 गेंदों पर 26 रन चाहिए थे। भुवनेश्वर कुमार ने 19वें ओवर में 19 रन दिये और अंत में टीम मुकाबला हार गई।

बनाम श्रीलंका एशिया कप

एशिया कप में ही भारत को श्रीलंका के खिलाफ भी करारी हार मिली थी। इस हार ने टीम को टूर्नामेंट से भी बाहर कर दिया था। भारत ने 174 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने दो गेंद रहते जीत हासिल कर ली। इस मैच में भी भुवनेश्वर कुमार ने 19वें ओवर में 14 रन खर्च किये थे।

बनाम इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया को ऐसी शर्मनाक हार मिली, जो कभी नहीं भूलाई जा सकती है। भारत ने 6 विकेट पर 168 रन बनाए। इंग्लैंड ने सिर्फ 16 ओवर में विकेट खोये बिना लक्ष्य हासिल कर लिया। एलेक्स हेल्स ने 47 गेंदों पर 86 और बटलर ने 49 गेंदों पर 80 रन बनाए। इस हार के साथ टीम इंडिया शर्मनाक रूप से टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.