अंतरराज्यीय मोबाइल चोर गिरोह के 5 सदस्य पकड़ाए

Updated on 20-03-2024 04:41 PM
रायपुर। रायपुर और दुर्ग से आधा दर्जन से ज्यादा मोबाईल फोन चोरी करने वाले साहेबगंज (झारखण्ड) गिरोह के 4 आरोपी और एक नाबालिग सहित 5 अंतर्राज्यीय सदस्य पुलिस की गिरफ्त में आये हैं। आरोपियों ने रायपुर और दुर्ग के अलग-अलग स्थानों से 7 नग मोबाईल फोन चुराए थे। सभी सदस्य मूलतः झारखण्ड के निवासी हैं। मामला गंज थाना का है।

दरअसल 19 मार्च को एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत तेलघानी नाका चौक स्थित शराब भठ्ठी के पास दो व्यक्ति अपने पास मोबाईल फोन रखे है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहें है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली योगेश साहू द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गंज को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम शिवा महतो एवं जतन कुमार महतो निवासी झारखण्ड बताया। टीम के सदस्यों द्वारा दोनों की तलाशी लेने पर उनके पास मोबाईल फोन रखा होना पाया गया, दोनो से मोबाईल फोन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर गोल-मोल जवाब देकर गुमराह करने लगे। टीम द्वारा दोनों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा मोबाईल फोन को चोरी का होना बताने के साथ-साथ अपने अन्य साथी बिरझू सिंह, राहुल कुमार महतो तथा 01 अन्य जो विधि के साथ संघर्षरत बालक है के साथ मिलकर रायपुर एवं दुर्ग के भीड़ -भाड़ वाले अलग-अलग स्थानों से कुल 07 नग मोबाईल फोन चोरी करना बताया गया।
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा सभी को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी की कुल 07 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 1,50,000/- रूपये जप्त कर थाना गंज में धारा 41(1+4)जा.फौ./379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों/अपचारी बालक के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार
शिवा महतो पिता बोरना महतो उम्र 29 साल निवासी ग्राम तिनपहाड़ बाबूपुर थाना राजमहल जिला साहेबगंज झारखण्ड।
जतन कुमार महतो पिता तिलक महतो उम्र 19 साल निवासी ग्राम तिनपहाड़ बाबूपुर थाना राजमहल जिला साहेबगंज झारखण्ड।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.