आधे किराए पर 50 लाख सीटें! एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शुरू की एक्सप्रेस सेल
Updated on
29-05-2026 02:09 PM
नई दिल्ली: अगर आप गर्मियों की छुट्टियों में कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपके पास सस्ते में हवाई यात्रा करने अच्छा मौका है।टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपनी एक्सप्रेस सेल (Xpress Sale) शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत कंपनी अपने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर लाइट (बिना चेक-इन सामान वाले टिकट) और वैल्यू किरायों पर 50% तक की छूट के साथ 50 लाख सीटों की पेशकश कर रही है। इस सेल में 27 मई से 31 मई 2026 तक बुकिंग की जा सकती है और इस टिकट पर 15 जून से 10 अक्टूबर 2026 के बीच यात्रा की जा सकती है।एयरलाइन 27 मई को अपनी आधिकारिक वेबसाइट (airindiaexpress.com) और मोबाइल ऐप पर ग्राहकों को पहले बुकिंग करने का खास मौका यानी अर्ली एक्सेस दे रही है। 28 मई से यह सेल सभी प्रमुख बुकिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस इस सेल के दौरान अपनी आधिकारिक वेबसाइट और ऐप पर की जाने वाली सभी बुकिंग्स पर जीरो कन्वेनिएंस फीस की सुविधा दे रही है। एक्सप्रेस सेल के तहत लॉग-इन करने वाले टाटा न्यूपास (Tata NeuPass) सदस्यों को बिजनेस क्लास के किराए पर 20% की छूट मिलेगी।