अलग-अलग थाना क्षेत्रों से विस्फोटक के साथ 5 नक्सली गिरफ्तार

Updated on 25-06-2025 01:13 PM

बीजापुर।  नक्सलियों के द्वारा बीते एक सप्ताह में एक नाबालिक छात्र सहित 5 ग्रामीण युवकों की हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद जिले में सघन नक्सल विरोधी अभियान के तहत तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों मद्देड़, गंगालूर और जांगला में की गई कार्रवाई में कुल पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।

इन गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से विस्फोटक सामग्री, नक्सली वर्दी, पि_ू, नक्सल साहित्य एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है। गिरफ्तार किए गए सभी 5 नक्सलियों के खिलाफ थाना मद्देड़, गंगालूर और जांगला में कार्यवाही उपरांत आज सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना मद्देड़ पुलिस ने दुधेड़ा और दम्पाया के बीच जंगल से एक नक्सली संजय मरपल्ली उम्र 36 वर्ष को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के पास से विस्फोटक सामग्री, नक्सली वर्दी, पि_ू और अन्य आवश्यक सामग्री बरामद किया गया है। डीआरजी बीजापुर और गंगालूर थाना की संयुक्त टीम ने गश्त और सर्चिंग के दौरान नक्सल प्रभावित मुतवेंडी क्षेत्र से तीन नक्सली मिलिशिया सदस्यों 1. कमलू ऊर्फ कलमू पूनेम उम्र 30 वर्ष निवासी मुनगा मातापारा, 2. कोसा भोगाम उम्र 45 वर्ष निवासी मुनगा नयापारा, एवं 3. कोसा तामो उम्र 45 वर्ष निवासी गमपुर माड़वीपारा को गिरप्तार किया है।

ये तीनों आरोपी 27 जुलाई 2024 को मुतवेंडी के कच्चे रास्ते पर लगाए गए आईईडी विस्फोट की वारदात में शामिल थे, जिसमें एक मासूम बालक ईरमा कवासी गंभीर रूप से घायल हुआ था और उसे अपना पैर गंवाना पड़ा था। उनके कब्जे से कार्डेक्स वायर, इलेक्ट्रिक वायर, बैटरी आदि विस्फोटक उपकरण बरामद किए गए।

जांगला थाना की पुलिस ने एरिया डॉमिनेशन अभियान के दौरान छोटे तुमनार नयापारा जंगल से एक नक्सली मिलिशिया सदस्य सोनाधर पोडिय़ाम उम्र 45 वर्ष को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक टिफिन बम, स्विच और पेंसिल सेल बरामद किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.