विश्व कप में 5 मौके, जब इंग्लैंड हुआ शर्मसार, अफगानिस्तान ही नहीं ये टीमें भी कर चुकी हैं उलटफेर

Updated on 16-10-2023 02:35 PM
नई दिल्ली: संडे को अरुण जेटली स्टेडियम में तकरीबन 26 हजार क्रिकेट-फैन्स मौजूद थे। होम टीम की गैरमौजूदगी में क्रिकेट-प्रेमी अफगानिस्तान को सपोर्ट कर रहे थे। थोड़ी-थोड़ी देर में शोर उठ रहा था, 'जीतेगा भाई जीतेगा, अफगानिस्तान जीतेगा'। हफ्तेभर से दिल्ली में डेरा जमाए अफगान टीम ने दर्शकों को निराश भी नहीं किया। उसने मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ पहले 284 रन का मजबूत टोटल खड़ा किया और फिर सितारों से भरे इंग्लिश बैटिंग लाइन-अप को अपनी स्पिन के जाल में फंसा लिया। अफगानिस्तान ने यह मैच 69 रन से जीता और छलांग लगाते हुए पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर जगह बना ली। रैंकिंग्स में बेहतर ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और बांगालदेश की टीमें फिलहाल अफगानिस्तान से पीछे चल रही हैं।


इंग्लैंड 5वीं बार उलटफेर का शिकार
  • इंग्लैंड की टीम वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में 5वीं बार उलटफेर का शिकार हुई। इससे पहले 1992 में टीम को जिम्बाब्वे ने 9 रन से हराया।
  • साल 2011 में इस टीम को आयरलैंड ने 3 और बांग्लादेश ने 2 विकेट से हराया था।
  • वहीं 2015 में भी टीम को बांग्लादेश ने ही 15 रन से हराकर उलटफेर किया था।
  • अब 2023 में अफगानिस्तान ने 69 रन से हराकर इंग्लैंड को 5वीं बार उलटफेर का कड़वा स्वाद चखाया।
हार के बाद इंग्लैंड को हुआ भारी नुकसान
इस हार के बावजूद इंग्लैंड की टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर बनी हुई है। हालांकि, उसके छह मैच बाकी हैं। कई टीमों ने दो-दो मैच खेले हैं और उनके सात-सात मैच बाकी हैं। फिलहाल ऐसी स्थिति नहीं बनी है, जिससे कहा जाए कि इंग्लैंड की टीम के लिए नॉकआउट की होड़ से बाहर होने का खतरा है या फिर अफगान टीम उस रेस में आ गई है। वैसे चैंपियन इंग्लैंड के लिए हर अगला मैच चुनौतीपूर्ण होगा। उसे ना केवल मैच जीतने होंगे, बल्कि अपने नेट रन रेट (-0.084) को भी बेहतर करना होगा।

राशिद-नबी और मुजीब की तिकड़ी ने खेल कर दिया खत्म

उधर, अफगानिस्तान की जीत में अहम रोल अदा करने वाली राशिद खान, मोहम्मद नबी और मुजीब उर रहमान की स्पिन तिकड़ी ने बाकी टीमों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। भारतीय परिस्थितियों में इस स्पिन तिकड़ी को IPL खेलने का खासा अनुभव है। इसलिए इनसे हर टीम सतर्क रहेगी। इन तीनों ने संडे के मैच में कुल आठ विकेट निकाले और 'बाज़बॉल' क्रिकेट खेलने के लिए मशहूर इंग्लिश बैटर्स को खुलकर खेलने नहीं दिया। इसी तरह 21 साल के ओपनर रहमनुल्लाह गुरबाज (80 रन, 57 गेंद) ने फिर साबित किया है कि वह किसी भी बोलिंग अटैक की बखिया उधेड़ सकते हैं। गुरबाज भी IPL में खेल चुके हैं।

  • वर्ल्ड कप में लगातार 14 हार के बाद अफगानिस्तान ने यह जीत दर्ज की।
  • क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में यह इंग्लैंड की अफगानिस्तान के खिलाफ पहली हार है।
  • वर्ल्ड कप इतिहास में अफगानिस्तान की यह सिर्फ दूसरी जीत है। इससे पहले 2015 में स्कॉटलैंड को हराया था।
अफगानिस्तान ने पढ़ी दिल्ली की पिच
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर अफगानिस्तान ने टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए 284 रन बनाए। बाद में कसी हुई गेंदबाजी के बूते इंग्लैंड को 40.3 ओवर में 215 रन पर ही समेट दिया। अफगानिस्तान के स्पिनर्स मैच में गेमचेंजर रहे। मुजीब उर रहमान, मोहम्मद नबी और राशिद खान ने मिलकर 8 विकेट लिए। मुजीब ने 3 विकेट लिए। 21 साल के ओपनर रहमनुल्लाह गुरबाज ने 57 गेंद पर 80 रन बनाकर साबित कर दिया कि वह किसी भी बोलिंग अटैक की बखिया उधेड़ सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.