5 खिलाड़ी जो जल्द टीम इंडिया के लिए करने वाले हैं डेब्यू, एक को तो अगले महीने ही मिल सकता है कैप

Updated on 23-11-2023 03:03 PM
भारतीय क्रिकेट में कभी भी विकल्प की कमी नहीं रहती। कुछ अपवाद छोड़ दें तो हर एक स्थान के लिए 4 से 5 दावेदार नजर आते हैं। गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी तक में कई युवा खिलाड़ी डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी अपने करियर के आखिरी दौर में हैं। चेतेश्वर पुजारा, रविचंद्रन अश्विन और अजिंक्य रहाणे के साथ ऐसा ही है। भारतीय क्रिकेट जल्द ही ट्रांजिशन पीरियड के गुजरने वाला है। ऐसे में कई खिलाड़ी उनकी जगह लेने के लिए तैयार हैं। हम आप 5 ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो जल्द ही भारत के लिए डेब्यू कर सकते हैं।

रियान पराग

आईपीएल में लगातार फेल होने की वजह से ट्रोल होने वाले रियान पराग घरेलू क्रिकेट में कमाल कर रहे हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने लगातार 7 मैचों में अर्धशतक लगाया था। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला। उससे पहले देवधर ट्रॉफी में भी वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे। रियाग गेंदबाजी भी कर सकते हैं और इससे उनका दावा और मजबूत है।

तुषार देशपांडे

मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले तुषार देशपांडे ने चेन्नई के लिए आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल थे। इससे उन्होंने टीम इंडिया में जगह के लिए दावेदार तो पेश कर ही दी है।

सुयश शर्मा

दिल्ली के 20 साल के सुयश शर्मा मिस्ट्री स्पिनर हैं। आईपीएल के अपने पहले सीजन में उन्होंने केकेआर के लिए खेलते हुए सभी को प्रभावित किया था। सैयद मुश्ताक अली में तमिलनाडु जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उन्होंने 5 रन देकर 4 विकेट लिए। टूर्नामेंट में उन्होंने 5 से भी कम की इकोनॉमी से रन देकर 7 मैच में 18 विकेट लिए। एमपी के खिलाफ 13 रन देकर 5 शिकार किए।

साई सुदर्शन

साई सुदर्शन ने भले ही आईपीएल से अपनी पहचान बनाई है लेकिन उनके पास हर फॉर्मेट खेलने की क्षमता है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका औसत 44 जबकि लिस्ट ए में 66 का है। इमर्जिंग एशिया कप में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने शतकीय पारी भी खेली थी।

सरफराज खान

मुंबई के सरफराज खान टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने के सबसे प्रबल दावेदार हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए जगह भी मिल सकती हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने पिछले 2-3 सीजन से रणजी ट्रॉफी में रनों की बरसात कर दी है। 40 फर्स्ट क्लास मैच में उन्होंने 13 शतक और 9 अर्धशतक है। उन्होंने करीब 72 की औसत से 3589 रन बनाए हैं। इसमें तिहरा शतक भी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.