5 खिलाड़ी जो पहली बार आईपीएल में खेल रहे, आते ही दुनिया के सामने छोड़ी अपनी छाप

Updated on 02-04-2025 12:50 PM
एक कहावत है- पूत के पांव पालने में दिख जाते हैं। इसका मतलब होता है कि किसी व्यक्ति की शुरुआत देखकर ही पता चल जाता है कि आगे वह क्या करेगा। क्रिकेट में यह काफी अहम होता है। आते ही अगर कोई खिलाड़ी छाप छोड़ता है तो उनसे आगे मौके मिलते हैं। आईपीएल के इस सीजन में कई युवा खिलाड़ियों के साथ ऐसा ही है। उन्होंने डेब्यू करते ही अपनी काबिलियत दिखा दी है। उनका खौफ अब सभी टीमों में है। चलिए हम आपको ऐसे ही 5 नाम बताते हैं।

अश्वनी कुमार

मुंबई इंडियंस के लिए अश्वनी कुमार ने केकेआर के खिलाफ डेब्यू किया। उन्होंने चार इंटरनेशनल खिलाड़ी- अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, मनीष पांडे और आंद्रे रसेल का विकेट लिए। अश्वनी आईपीएल डेब्यू में 4 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज भी बन गए हैं।

जीशान अंसारी

यूपी के लेग स्पिनर जीशान अंसारी ने हैदराबाद के लिए दिल्ली के खिलाफ डेब्यू किया। उनकी टीम को उस मैच में हार मिली लेकिन जीशान की बॉलिंग की चर्चा खूब हो रही। इस लेग स्पिनर ने मैच में दिल्ली के तीन बल्लेबाजों को आउट किया था।

अनिकेत वर्मा

23 साल के अनिकेत वर्मा ने आईपीएल से पहले सिर्फ एक प्रोफेशन मैच खेला था। इस सीजन उन्होंने 3 मैचों में 117 रन मारे हैं। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में उनका भी नाम है। पूरन के बाद सबसे ज्यादा 12 छक्के उनके नाम हैं। जो भी गेंदबाज अनिकेत के सामने आया है, वो बच नहीं पाया है।

विपराज निगम

विपराज निगम ने आईपीएल के अपने डेब्यू मैच में ही कमाल दिखाया। इस लेग स्पिनर ने एडेन मार्करम को आउट किया। हालांकि पूरन ने इनकी कुटाई कर दी। बल्लेबाजी में सिर्फ 15 गेंदों पर 39 रन बनाकर उन्होंने लखनऊ के खिलाफ दिल्ली को जीत दिलाई थी।

विग्नेश पुथुर

आईपीएल से पहले विग्नेश पुथुर ने कोई प्रोफेशनल मैच नहीं खेला था। मुंबई इंडियंस के लिए सीएसके के खिलाफ उन्होंने डेब्यू किया। अपने पहले ही ओवर में पुथुर ने रुतुराज गायकवाड़ को आउट किया। इसके बाद शिवम दुबे और दीपक हुड्डा भी उनका शिकार बने थे। पुथुर कुलदीप यादव की तरफ चाइनामैन बॉलर हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि इन दोनों टीमों ने अब तक एक मैच…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियाई खेल 2026 के 10वें दिन भारत के लिए निशानेबाजी के मैदान से मिली-जुली खबरें आई हैं। महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्तौल स्पर्धा में दो बार की…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
Advt.