5 खिलाड़ी जिन्होंने कटवाई टीम इंडिया की नाक, क्रिकेट के मैदान पर देखना पड़ा सबसे शर्मनाक दिन

Updated on 26-11-2025 01:59 PM
भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप हो गई है। दो मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले को साउथ अफ्रीका ने 408 रनों से अपने नाम किया। यह टीम इंडिया की टेस्ट में रनों से सबसे बड़ी हार है। इस सीज के साथ ही साउथ अफ्रीका ने दो मैचों की सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया। हम आपको गुवाहाटी टेस्ट में भारत की हार के जिम्मेदार 5 विलेन के बारे में बताते हैं।

साई सुदर्शन

टेस्ट क्रिकेट में नंबर-3 का बल्ले सबसे अहम होता है। राहुल द्रविड़ और चेतेश्वर पुजारा जैसे धुरंधर इस नंबर पर खेला करते थे। साई सुदर्शन ने लगातार भारत को तीसरे नंबर पर निराश किया है। पहली पारी में 15 और दूसरी पारी में उन्होंने 14 रन बनाए।

ऋषभ पंत

कप्तान ऋषभ पंत भारतीय टीम की हार के सबसे बड़े विलेन में एक रहे। पहली पारी में उन्होंने आते ही विकेट फेंक दिया। पिच में गेंदबाजों के लिए कोई खास मदद नहीं थी लेकिन इसके बाद भी पंत ने क्रीज से बाहर निलकर बड़ा शॉट खेलना चाहा और आउट हो गए।

ध्रुव जुरेल

ध्रुव जुरेल ने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ बेहतरीन बैटिंग की थी। इस मैच में शुभमन गिल की जगह खेलने का मौका मिला लेकिन वह कुछ नहीं कर पाए। पहली पारी में उनका खाता नहीं खुला तो दूसरी में सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए।

केएल राहुल

केएल राहुल इस भारतीय टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज हैं। दबाव की परिस्थिति में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी। राहुल ने पूरी तरह निराश किया। पहली पारी में 22 तो दूसरी पारी में वह सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए।

नीतीश कुमार रेड्डी

ऑलराउंडर के रूप में नीतीश कुमार रेड्डी यह मुकाबला खेल रहे थे। पहली पारी में उनके बल्ले से 10 रन निकले तो दूसरी में खाता नहीं खुला। 10 ओवर डाले और किसी भी बल्लेबाज को आउट नहीं कर पाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.