5 खिलाड़ी जिन्होंने आईपीएल में लपके हैं सबसे ज्यादा कैच, सिर्फ एक ही विदेशी नाम

Updated on 08-04-2024 01:33 PM
रोहित शर्मा ने आईपीएल 2024 के दौरान बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। मुंबई इंडियंस को कप्तान के रूप में 5 आईपीएल खिताब दिलाने वाले रोहित के लीग में 100 कैच पूरे हो गए हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की। रोहित आईपीएल में 100 या उससे ज्यादा कैच लेने वाले चौथे फील्डर हैं। आज हम आपक इस मौके पर आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले टॉप-5 फील्डर के बारे में बताने जा रहे हैं।

शिखर धवन- 98 कैच

शिखर धवन आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर की लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं। दिल्ली के लिए डेब्यू करने वाले धवन मुंबई, हैदराबाद और पंजाब का भी हिस्सा रहे हैं। 221 मैच में उनके 98 कैच हैं। उसके पास भी इस सीजन में 100 कैच पूरे करने का मौका है।

रोहित शर्मा- 100 कैच

रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में झे रिचर्ड्सन का कैच लिया। रोहित का यह लीग में 247वां मैच था। भारतीय कप्तान ने आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स के लिए डेब्यू किया था। 2011 से वह मुंबई इंडियंस के साथ है। रोहित का प्रति मैच कैच औसत 0.040 का है।

कीरोन पोलार्ड- 103 कैच

मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड दुनिया के बेस्ट फील्डर में गिने जाते हैं। आईपीएल में उन्होंने एक से बढ़कर एक कैच लिए हैं। 189 मैच खेलने वाले पोलार्ड ने 103 कैच लपके हैं। 2022 सीजन के बाद उन्होंने आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला कर लिया था।

सुरेश रैना- 109 कैच

मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना लीग में 100 कैच लेने वाले पहले फील्डर थे। 2021 में अपना आखिरी मैच खेलने वाले रैना ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेब्यू किया था। वह गुजरात लायंस के भी कई रह चुके हैं। रैना ने सिर्फ 205 मैचों में 109 कैच लिए।

विराट कोहली- 110 कैच

विराट कोहली ने इसी सीजन सुरेश रैना को कैच लेने का मामले में पीछे छोड़ा है। लेकिन विराट ने उनसे 37 ज्यादा मैच खेले हैं। 242 मैचों में विराट ने 110 कैच लपके हैं। विराट ने 2008 में आरसीबी के लिए डेब्यू किया था और अभी तक उसी टीम का हिस्सा हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.