5 खिलाड़ी जिन्हें मुंबई इंडियंस ने बेंच पर बैठाकर रिलीज कर दिया, अब दूसरी टीमों के लिए मचा रहे तहलका

Updated on 21-04-2025 01:51 PM
मुंबई इंडियंस का टैलेंट स्काउट काफी मजबूत है। हार्दिक पंड्या से लेकर जसप्रीत बुमराह तक उसी की वजह से भारतीय क्रिकेट को मिले। हालांकि इसके अलावा भी कई ऐसे युवा खिलाड़ी रहे जिन्हें मुंबई इंडियंस ने खरीदा लेकिन किसी वजह से खेलने का मौका नहीं मिल पाया। वो खिलाड़ी आईपीएल 2025 में अन्य-अन्य टीमों का हिस्सा हैं और कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। हम आपको 5 ऐसे ही नाम बताते हैं।

निकोलस पूरन

निकोलस पूरन का आईपीएल डेब्यू 2019 में हुआ है। अभी तक वह 81 पारियों में 34 की औसत और 168 की स्ट्राइक रेट से 2137 रन मार चुके हैं। पूरन इस सीजन ऑरेंज कैप की रेस में पहले नंबर पर हैं। आईपीएल 2017 में वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। टीम ट्रॉफी जीती लेकिन पूरन को एक भी मैच में मौका नहीं मिला।

जोश हेजलवुड

इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन स्विंग गेंदबाजों में शामिल हैं। 2020 में उनका आईपीएल डेब्यू हुआ था। 35 मैचों में वह 47 विकेट ले चुके हैं। आईपीएल 2014 की नीलामी में मुंबई ने उन्हें खरीदा था। पूरी सीजन वह बेंच पर बैठे रहे और एक भी मैच नहीं मिला।

अक्षर पटेल

आईपीएल 2025 में दिल्ली की कप्तानी कर रहे अक्षर पटेल के पास आईपीएल की ट्रॉफी है। 2014 में पंजाब के लिए डेब्यू करने से पहले अक्षर 2013 में मुंबई इंडियंस की टीम में थे। तब फ्रेंचाइजी ने अपना पहला खिताब जीता था। उन्होंने फाइनल में सब्स्टिट्यूट प्लेयर के रूप में फील्डिंग करते हुए अश्विन का कैच भी लिया था।

जितेश शर्मा

पंजाब किंग्स के लिए धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद अब आरसीबी के लिए खेल रहे जितेश शर्मा भी कभी मुंबई इंडियंस में थे। वह भी आईपीएल ट्रॉफी जीत चुके हैं। जितेश भारत के लिए भी खेल चुके हैं। वह 2016 और 2017 सीजन में मुंबई इंडियंस के साथ थे।

कुलदीप यादव

कुलदीप यादव को 17 साल की उम्र में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2012 के लिए साइन किया। उस समय प्रज्ञान ओझा और हरभजन सिंह जैसे स्पिनर टीम के पास थे। कुलदीप को एक मैच में भी मौका नहीं मिला। 2014 में वह केकेआर से जूझ गए। आईपीएल 2025 में कुलदीप पर्पल कैप की रेस में चल रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि इन दोनों टीमों ने अब तक एक मैच…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियाई खेल 2026 के 10वें दिन भारत के लिए निशानेबाजी के मैदान से मिली-जुली खबरें आई हैं। महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्तौल स्पर्धा में दो बार की…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
Advt.