5 खिलाड़ी जिनका आईपीएल फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता, टी20 वर्ल्ड कप से पहले जूझ रहे बड़े सितारे

Updated on 06-04-2024 01:07 PM
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन जून में होना है। उससे ठीक पहले आईपीएल खेली जा रही है। 22 मार्च को लीग की शुरुआत हुई थी। इस महीने के अंत में टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान होना है। लेकिन इससे पहले भारतीय टीम के कई स्टार खिलाड़ी फॉर्म से जूझ रहे हैं। 2007 में हुए पहले टूर्नामेंट के बाद से भारत ने वर्ल्ड कप नहीं जीता है। ऐसे में इन स्टार खिलाड़ियों की फॉर्म भारत के लिए चिंता है। आज हम आपको उन्हीं 5 खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो फॉर्म से जूझ रहे हैं।

जितेश शर्मा

पंजाब किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा टी20 वर्ल्ड कप के दावेदार हैं। 4 मैच में जितेश ने 15 की औसत और 126 की स्ट्राइक रेट से 58 रन बनाए हैं। ऋषभ पंत भी फिट हो चुके हैं। उनके बैट से रन भी निकल रहे हैं। अगर जितेश की यही स्थिति रही तो पंत को वर्ल्ड कप का टिकट मिल सकता है।

यशस्वी जायसवाल

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कमाल करने वाले यशस्वी जायसवाल के बल्ले से आईपीएल 2024 में रन नहीं निकला है। 3 मैच में यशस्वी ने 13 की औसत से 39 रन बनाए हैं। उनकी सबसे बड़ी पारी 24 रनों की रही है। वह वर्ल्ड कप के दौरान भारत के लिए रोहित शर्मा के साथ सलामी बल्लेबाजी कर सकते हैं।

मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज वर्ल्ड कप के दौरान जसप्रीत बुमराह के साथ नई गेंद संभाल सकते हैं। लेकिन सिराज की आईपीएल 2024 में बुरी स्थिति है। 4 मैच में वह सिर्फ तीन विकेट ले पाए हैं। इस दौरान उन्होंने 10 से ज्यादा की इकोनॉमी से रन खर्च किए हैं।

रविंद्र जडेजा

रविंद्र जडेजा के बल्ले से न तो रन निकल रहे हैं और न ही उन्हें विकेट मिल रहा। 4 मैच में जडेजा सिर्फ एक ही बल्लेबाज को आउट कर पाए हैं। बल्लेबाजी में भी वह फिनिशर की भूमिका नहीं निभा पा रहे। आईपीएल 2024 में 60 गेंदों का सामना करने के बाद रविंद्र जडेजा सिर्फ एक ही छक्का मार पाए हैं।

हार्दिक पंड्या

हार्दिक पंड्या वर्ल्ड कप 2024 के दौरान चोटिल हुए थे। कई महीनों तक मैदान से बाहर रहने के बाद उन्होंने डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। आईपीएल के इस सीजन में वह कुछ खास नहीं कर पाए हैं। फैंस की हूटिंग का सामना कर रहे हार्दिक ने 3 मैच में 69 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में करीब 11 की इकोनॉमी से रन देकरक एक विकेट लिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.