5 कारण क्यों एशिया कप एशिया कप के सुपर 4 में ही निकली पाकिस्तान की हवा, वर्ल्ड कप से पहले बड़ी चेतावनी

Updated on 15-09-2023 01:35 PM
पाकिस्तान की टीम प्रबल दावेदार के रूप में एशिया कप 2023 में उतरी थी। टीम वनडे रैंकिंग में पहले नंबर पर थी। उनके पास कई तूफानी तेज गेंदबाज हैं। इसके बाद भी सुपर 4 में पहले भारत और फिर श्रीलंका से हारकर पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। श्रीलंका के खिलाफ बारिश से प्रभावित मैच में टीम को आखिरी गेंद पर हार मिली। हम आज आपको पाकिस्तान के एशिया कप के फाइनल में नहीं पहुंचने के 5 बड़े कारण बताने जा रहे हैं।

नहीं चले सलामी बल्लेबाज

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज एशिया कप 2023 में पूरी तरह फेल रहे। फखर जमान का फॉर्म तो काफी समय से खराब है। साल की शुरुआत में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार तीन वनडे में शतक ठोके थे। लेकिन उसके बाद 10 पारियों में उनका सबसे बड़ा स्कोर 33 रन है। अब वर्ल्ड कप उनके खेलने की उम्मीद काफी कम हो गई है।

अतिआत्मविश्वास ने किया बेड़ा गर्क

पाकिस्तान ने एशिया कप से पहले अफगानिस्तान को हराया और वनडे में नंबर एक टीम बन गई। टूर्नामेंट के दौरान बार-बार उसके खिलाड़ी रैंकिंग की ही बात करते दिखे। इस उदाहरण देकर वह खुद को बेस्ट टीम बताते रहे। टूर्नामेंट के बीच में पाकिस्तान से नंबर एक की रैंकिंग भी छिन गई और फिर सुपर 4 से ही बाहर होना पड़ा।

शादाब खान पूरी तरह फेल

पाकिस्तान की टीम में शादाब खान प्रमुख स्पिनर हैं। लेकिन भारत के बाद श्रीलंका के मैच में वह फेल रहे। रोहित शर्मा से कुटाई के बाद वह श्रीलंका के बल्लेबाजों को भी परेशान नहीं कर पाए। उनके 9 ओवर में 55 रन बने और सिर्फ एक विकेट मिला। शादाब बल्ले से भी पूरी तरह फेल रहे।

फील्डिंग की गलतियां

खराब फील्डिंग पाकिस्तान क्रिकेट टीम की यूएसपी रही है। भारत के खिलाफ मैच में उनके फील्डर्स ने कैच गिराए थे। श्रीलंका के खिलाफ 37वें ओवर में शादाब खान ने बल्लेबाज के क्रीज में रहने के बाद भी थ्रो कर दिया। कोई बैकअप में नहीं था और बल्लेबाजों को 2 रन मिल गए। अंत में यह हार का कारण बना।

बाबर की खराब कप्तानी

बाबर आजम की कप्तानी की हर तरफ आलोचना हो रही है। श्रीलंका के खिलाफ मैच में मोहम्मद नवाज टीम के सबसे किफायती गेंदबाज रहे। 7 ओवर में सिर्फ 26 रन दिए लेकिन बाबर ने उनका स्पेल पूरा नहीं करवाया। वहीं पार्ट टाइम गेंदबाज इफ्तिखार अहमद को 8 ओवर दिए। उन्हें 3 विकेट मिले लेकिन 50 रन भी खर्च किए। टूर्नामेंट में कई मौकों पर ऐसा लगा जैसे बाबर को कुछ समझ ही नहीं आ रहा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.