5 कारण क्यों राहुल द्रविड़ की कोचिंग को हमेशा किया जाएगा याद, भारतीय क्रिकेट को बहुत कुछ मिला

Updated on 23-11-2023 02:57 PM
टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक था। टीम नॉकआउट भी नहीं पहुंच पाई। उसके ठीक बाद राहुल द्रविड़ को भारतीय टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी मिली। उनका कॉन्ट्रैक्ट दो साल का था और वर्ल्ड कप 2023 के साथ खत्म हो गया। इस दौरान भारतीय टीम आईसीसी इवेंट तो नहीं जीत पाई लेकिन कई वजहों से राहुल द्रविड़ की कोचिंग को लंबे समय तक याद किया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने बीसीसीआई को साफ कर दिया है कि अब हेड कोच की भूमिका आगे नहीं लेना चाहते। हम आपको बताते हैं कि क्यो ंद्रविड़ के कार्यकाल को हमेशा याद किया जाएगा।

​जीत में पीछे हार में आगे​

राहुल द्रविड़ की कोचिंग की यही खासियत रही है। जीत में वह हमेशा बैकसीट पर नजर आते थे। लेकिन टीम की हार के बाद खुदपर पूरी जिम्मेदारी लेते दिखे। 2022 टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल हो या फिर 2023 वर्ल्ड कप का फाइनल, टीम की हार के बाद राहुल द्रविड़ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए। अपनी बैटिंग जैसी धैर्यता के साथ उन्होंने सवालों के जवाब दिए।

फॉर्म हासिल करने में विराट की मदद

विराट कोहली अगस्त 2022 से पहले लगातार रन बनाने के लिए जूझ रहे थे। उन्हें टीम से बाहर करने की बात तक होने लगी थी। लेकिन राहुल द्रविड़ का भरोसा कभी उनपर कम नहीं हुआ। कई बार उन्हें विराट को बल्लेबाजी टेक्निक समझाते हुए देखा गया। अब विराट कोहली एक बार फिर पुराने लय में आ चुके हैं।

​गिल जैसे भरोसेमंद बल्लेबाज मिला​

भारतीय टीम के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा करीब 10 साल से बल्लेबाजी की रीढ़ है। लेकिन इस हर किसी के मन में सवाल था कि आगे कौन? द्रविड़ की कोचिंग में इसका भी जवाब मिल गया। टीम से अंदर-बार हो रहे शुभमन गिल को उन्होंने लगातार वनडे में ओपनिंग का मौका दिया। टी20 में फेल होने के बाद भी उनपर भरोसा जताया गया और वह इसपर खड़े उतरे। टेस्ट में जाते-जाते द्रविड़ ने गिल को नंबर तीन की भूमिका दे दी।

​वर्ल्ड कप में बेखौफ क्रिकेट​

भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप 2023 में अलग ब्रांड की क्रिकेट खेली। हर एक खिलाड़ी को अपनी जिम्मेदारी पता थी। भले ही खिताबी मुकाबले में टीम हार गई लेकिन टूर्नामेंट में कोई भी टीम उसके आसपास भी नजर नहीं आई। बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक में द्रविड़ की प्लानिंग साफ नजर आई।

​तीनों फॉर्मेट में एक साथ नंबर एक​

भारतीय टीम राहुल द्रविड़ की कोचिंग में ही तीनों फॉर्मेट में एक साथ नंबर एक टीम बनी। अभी तक भारत के अलावा सिर्फ साउथ अफ्रीका की टीम ही ऐसा कर सकी है। उन्होंने तीनों फॉर्मेट को एक साथ महत्वता दी। उनकी कोचिंग में भारत ने वनडे में दो बार 300+ रनों से जीत हासिल की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.