पुणे में NCP नेता पर 5 राउंड फायरिंग, मौत:हमलावर ने कान से सटाकर गोली मारी

Updated on 02-09-2024 02:45 PM

पुणे में NCP अजित गुट के नेता और पूर्व पार्षद वनराज आंदेकर की रविवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूर्व पार्षद पर ताबड़तोड़ पांच गोलियां चलाई गईं। फायरिंग के बाद वनराज आंदेकर को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि पुणे के नानापेठ के डोके तलीम इलाके में यह घटना देर शाम करीब 8:30 बजे हुई। आशंका है कि वर्चस्व विवाद के चलते आंदेकर की हत्या की गई है। आंदेकर के रिश्तेदारों पर ही हत्या का शक है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

CCTV में दिखे करीब 12 हमलावर

CCTV फुटेज में 5-6 बाइक से आए करीब 12 युवक एक साथ आंदेकर पर हमला बोलते दिख रहे हैं।

आंदेकर अपनी जान बचाने के लिए पीछे की ओर भागने लगे। इसी दौरान एक हमलावर ने आंदेकर पर कान से सटाकर गोली मारी।

\आंदेकर के खून से लथपथ होने के बाद हमलावर ने हवा में बंदूक लहराते हुए फायरिंग की। इसके बाद सब मौके से फरार हो गए।

हमले से पहले इलाके की बिजली काटी गई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आंदेकर की हत्या के लिए हमलावरों ने प्लानिंग की थी। इलाके की लाइट काट दी गई थी। लाइट न होने के कारण आंदेकर सड़क पर बाहर अकेले खड़े थे। हमलावर चाकू लेकर भी मौके पर पहुंचे थे। हालांकि, अभी तक चाकू से हमले की बात सामने नहीं आई है।

वनराज की मां पार्षद और बहन मेयर रह चुकीं

वनराज आंदेकर 2017 पुणे नगर निगम चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से पार्षद चुने गए थे। NCP के 2 धड़ों में बंटने के बाद उन्होंने अजित गुट को समर्थन दिया था। इससे पहले उनकी मां राजश्री अंदेकर 2007 और 2012 में 2 बार पार्षद रह चुकी हैं। वनराज आंदेकर के चचेरे भाई उदयकत आंदेकर भी पार्षद थे। इसके अलावा उनकी बहन वत्सला आंदेकर पुणे की मेयर रह चुकी हैं।

वनराज के पिता आंदेकर गिरोह के सरगना

पुणे में आंदेकर गिरोह 25 साल से अलग-अलग अपराध में शामिल रहा है। इस गिरोह के मुखिया वनराज आंदेकर के पिता सूर्यकांत आंदेकर उर्फ बंडू हैं। गैंगस्टर प्रमोद मालवडकर की हत्या के मामले में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, उसे कुछ दिन पहले जमानत मिल गई थी।

आंदेकर गिरोह और मालवडकर गिरोहों के बीच कई बार झगड़े हुए हैं। सूर्यकांत आंदेकर पर हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी, मारपीट जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। सूर्यकांत आंदेकर और 6 अन्य के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.