5 गगनचुंबी छक्के, 83 रन की तूफानी पारी, टीम इंडिया में आते ही और खतरनाक हो गया यह बल्लेबाज

Updated on 31-07-2023 02:30 PM
पुडुचेरी: सितंबर-अक्टूबर 2023 में चीन के हांगझू में एशियाई खेल होने वाले हैं। इस मेगा इवेंट में पहली बार भारतीय मेंस क्रिकेट टीम हिस्सा लेने जा रही है। आईपीएल में जबरदस्त फॉर्म दिखाने वाले शिवम दुबे की भारतीय टीम में वापसी हुई है। अपने कमबैक को उन्होंने देवधर ट्रॉफी के राउंड रोबिन मैच
में विस्फोटक पारी से सेलिब्रेट किया। इस वनडे टूर्नामेंट में नॉर्थ जोन के खिलाफ 260 रन का चेज करते हुए वेस्ट जोन की टीम सिर्फ 90 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी थी। पांचवें नंबर पर बैटिंग करने आए इस बाएं हाथ के ऑलराउंडर ने पहले टीम को संभाला और फिर टॉप गियर लगाते हुए 78 गेंद में नाबाद 83 रन कूट दिए। इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके और पांच छक्का भी आया।
धोनी ने दिलाया पुराना कॉन्फिडेंस
विस्फोटक बैटिंग के साथ-साथ शिवम दुबे मध्यम गति के गेंदबाज भी हैं। इसी ऑलराउंड क्षमता के बूते उन्हें 2019 में टी-20 इंटरनेशनल से भारतीय टीम के लिए पहला मैच खेलना का मौका मिला। बाद में वनडे डेब्यू भी कर लिया। शिवम दुबे एक वक्त हार्दिक पंड्या का विकल्प माने जाते थे। भारत के लिए एक वनडे और 13 टी-20 खेलने के बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपरकिंग्स में आने के बाद से वह लगातार बढ़िया कर रहे हैं। इस सीजन तो 16 मैच में तीन अर्धशतक के बूते 418 रन बनाए। यही कारण है कि उन्हें दोबारा भारतीय टीम में जगह भी मिल गई।
टॉप पर चल रही साउथ जोन
कप्तान मयंक अग्रवाल ने 88 गेंद पर 84 रन बनाए और दूसरे विकेट के लिए साई सुदर्शन (53) के साथ 118 रन की साझेदारी की। इसके बूते साउथ जोन ने में ईस्ट जोन को पांच विकेट से हराया। यह मयंक की लगातार तीसरी फिफ्टी थी। वासुकी कौशिक और साई किशोर ने 3-3 विकेट लेकर ईस्ट की टीम को 46 ओवर में 229 रन पर आउट कर दिया। ओपनर विराट सिंह ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। साउथ ने इस लक्ष्य को 44.2 ओवर में हासिल कर लिया। चार मुकाबलों में लगातार चौथी जीत के बाद साउथ जोन ने टॉप पर खुद को और मजबूत किया।

सेंट्रल की पहली जीत
स्पिनरों की उम्दा गेंदबाजी के बाद शिवम चौधरी (85) और यश दुबे (72) के बीच दूसरे विकेट के लिए 153 रन की साझेदारी हुई। इससे सेंट्रल जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को आठ विकेट से रौंद दिया। नॉर्थ ईस्ट की टीम 49 ओवर में 164 रन बनाकर आउट हो गई। सेंट्रल ने इस आसान लक्ष्य को 33 ओवर में ही दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। सेंट्रल की चार मुकाबलों में यह पहली जीत है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.