5 टीमें जिन्होंने आईपीएल 2024 में मारे हैं सबसे ज्यादा छक्के, हैदराबाद तो 100 के पार पहुंची

Updated on 26-04-2024 02:13 PM
आईपीएल 2024 में गजब की बैटिंग देखने को मिल रही है। टीमें इम्पैक्ट प्लेयर नियम का पूरा फायदा उठा रही है। बल्लेबाज में गहराई होने की वजह से खुलकर बैटिंग देखने को मिली है। अभी तक सीजन में 41 मैच खेले गए हैं, जिसमें बल्लेबाजों ने 729 छक्के मारे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिच क्लासेन सबसे ज्यादा छक्का मारने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर हैं। हम आपको आज सीजन में अब तक सबसे ज्यादा छक्के मारने वाली टॉप-5 टीमें के बारे में बताते हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद- 108 छक्के

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस सीजन में छक्के मारने के मामले में टॉप पर है। अभी तक किसी भी सीजन में हैदराबाद ने 100 छक्के नहीं मारे थे। लेकिन इस बार 8 मैच में ही पैट कमिंस की टीम 108 छक्के मार चुकी है। सीजन में दो सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज हैदराबाद के ही अभिषेक शर्मा और हेनरिच क्लासेन हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 90 छक्के

आरसीबी पॉइंट्स टेबल में भले ही अंतिम नंबर पर है लेकिन छक्के मारने के मामले में टीम दूसरे नंबर पर है। इसकी सबसे बड़ी वजह उनका घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम है। यह मैदान गेंदबाजों के लिए कब्रगाह है। यही वजह है कि जीत के लिए जूझ रही आरसीबी अभी तक लीग में 90 छक्के मार चुकी है।

दिल्ली कैपिटल्स- 86 छक्के

ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स के भी इस सीजन 86 छक्के हो चुके हैं। कप्तान ऋषभ पंत खुद ही बेहतरीन लय में हैं। एक्सीडेंट की वजह से करीब 15 महीने बाद आईपीएल से मैदान पर वापली करने वाले पंत 9 मैचों में 21 छक्के मार चुके हैं। जेक फ्रेजर-मैकगर्क के तो 4 मैच में 16 छक्के हैं।

मुंबई इंडियंस- 85 छक्के

हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस सीजन में अभी तक 85 छक्के मार चुकी है। टीम में एक से बढ़कर एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं। चार बल्लेबाजों के 10 से ज्यादा छक्के हैं। इसमें रोहित के अलावा तिलक, ईशान और डेविड शामिल हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स- 70 छक्के

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में छक्के मारने वाले एक से बढ़कर एक बल्लेबाज हैं। यही वजह है कि 5वें नंबर पर इस टीम का होना चौंकाने वाला है। टॉप ऑर्डर के लय में होने की वजह से रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल को ज्यादा बैटिंग का मौका नहीं मिल रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.