अंडमान के पास समुद्र से 5 हजार किलो ड्रग्स जब्त:मछली पकड़ने वाली नाव में मिली, यह अबतक की सबसे बड़ी खेप

Updated on 25-11-2024 01:15 PM

भारतीय कोस्ट गार्ड ने अंडमान के पास समुद्र से 5 हजार किलो ड्रग्स जब्त की है। डिफेंस के अधिकारियों ने सोमवार सुबह बताया कि इंडियन कोस्ट गार्ड ने इससे पहले कभी इतनी बड़ी खेप नहीं पकड़ी थी। यह ड्रग्स मछली पकड़ने वाली एक नाव से मिली है।

ड्रग्स की किस्म और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई। मामले में पूछताछ और गिरफ्तारी को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। डिफेंस के अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच के बाद ही जानकारी दी जाएगी।

10 दिन पहले 700 करोड़ रुपए की ड्रग्स पकड़ी थी

इंडियन कोस्ट गॉर्ड और गुजरात एटीएस ने 15 नवंबर को गुजरात के पोरबंदर तट से 500 किलो ड्रग्स जब्त की थी। इसकी कीमत 700 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई गई थी। दिल्ली NCB को इस ड्रग्स की जानकारी मिली थी। इसके बाद दिल्ली एनसीबी ने गुजरात एनसीबी, कोस्टगार्ड और नेवी की मदद से एक बोट पकड़ी थी, जिसमें ड्रग्स छिपाई गई थी।

समुद्री रास्ते से ड्रग्स स्मगलिंग की 6 बड़े मामले

सितंबर 2024: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने 30 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स कार्टेल का भंडाफोड़ किया था, जिसमें 228 किलो गांजा जब्त किया था। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 1.14 करोड़ रुपए कीमत आंकी गई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह ड्रग समुद्री रास्ते से आई थी।

अप्रैल 2021: 150 करोड़ रुपए की 30 किलो हेरोइन के साथ 8 पाकिस्तानियों को अरेस्ट किया गया था।

जनवरी 2020: एक मछली पकड़ने वाली नाव से 5 पाकिस्तानियों के पास 175 करोड़ रुपए की 35 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई थी।

अगस्त 2018: जाम सलाया के 2 लोगों को 5 किलो हेरोइन के साथ पकड़ा गया था। जांच में पता चला था कि पाकिस्तान से 100 किलो हेरोइन की तस्करी करके भारत लाई गई थी, बाद में इसे जब्त कर लिया गया था।

जुलाई 2017: गुजरात के समुद्री किनारे पर एक व्यापारी जहाज से 1500 किलो हेरोइन जब्त की गई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.