सोनाली नदी का 50 मीटर तटबंध टूटा, 24 गांव डूबे, Haridwar में चारों तरफ भरा पानी

Updated on 13-07-2023 01:35 PM
रश्मि खत्री, देहरादून/हरिद्वार: सोनाली नदी (Sonali River) के तटबंध टूटने से लक्सर, खानपुर तक तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है। सोलानी नदी पर बना 50 मीटर का तटबंध टूटने से 24 से अधिक गांव में बाढ़ का असर है। वहीं जलस्तर बढ़ने के कारण लोगों के साथ ही प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है। उत्तराखंड में 5 दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। इससे हरिद्वार जैसे बड़े शहर में जगह-जगह जलभराव हो रखा है और गाड़ियां तैरती हुई नजर आ रही हैं। लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

रुड़की लक्सर में हालात और भी ज्यादा खराब है। सोनाली नदी पर मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव के पास बना 50 मीटर का तटबंध नदी का जलस्तर बढ़ने से टूट गया था। तटबंध टूटने से आसपास के गांव के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। नदी का तटबंध टूटने के कारण लक्सर, खानपुर क्षेत्र समेत 24 से अधिक गांव में पानी चला गया है और बाढ़ जैसे हालात नजर आ रहे हैं।

उत्तराखंड हाईवे पर 4 फीट तक पानी

जगह-जगह जलभराव होने के कारण लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कस्बों और देहात में तो कई जगह इतना पानी भर गया है कि लोग आवाजाही भी नहीं कर पा रहे हैं। हाईवे पर भी लगभग 3 से 4 फीट पानी भरा हुआ है। लक्सर बाजार क्षेत्र के आस-पास के गांव सोनाली नदी के पानी में जलमग्न हो गए हैं। पुलिस प्रशासन सोनाली नदी को लेकर पहले से ही लोगों को जागरूक कर रहा था। कुछ लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए थे, लेकिन जो अपने घरों में ही थे, अब वे परेशानी उठा रहे हैं। बाजार क्षेत्र में दुकानों का सारा सामान पानी में डूब गया है। फिलहाल जानमाल की हानि की कोई सूचना नहीं है।

किसान से लेकर हर कोई परेशान

बरसात के कारण लकसर और खानपुर क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की फसल नष्ट हो गई है । लक्सर रेलवे स्टेशन के पास भी भारी बारिश के कारण रेलवे का कार्य बाधित हुआ है और लाखों की पाइप लाइन बह गई है। सीवर का पानी घरों और दुकानों में घुस रहा है। उधर खानपुर के साथ ही सैनपुर, मलकपुर, मखियाली, रजबपुर, कुऑंखेड़ा, दोसनी, नरोजपुर, लक्सर मुख्य बाजार, टिगरी, सेठपुर, बुक्कनपुर,रायपुर, जैतपुर, पिपली, अकौड़ा कलां, शेखपुरी, भुरनी में जलभराव हो र हो रखा है। शहर के कई निचले इलाकों कृष्णा नगर, गंगोत्री पुरम, विनीत नगर, शिव पुरम, शास्त्री नगर,आजाद नगर, पुरानी तहसील, सती मोहल्ला, ग्रीन पार्क और रामपुर चुंगी आदि क्षेत्रों में सड़कों से लेकर लोगों के घरों तक पानी घुस गया है। रुड़की लक्सर मार्ग पर जबरदस्त जलभराव होने के कारण कांवड़ियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह तैनात पुलिस कांवड़ियों को वैकल्पिक मार्गों से निकाल रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.