बंद हो जाएंगे PVR Inox के 50 स्क्रीन, मर्जर के बाद हाल में बनी थी नई कंपनी, जानिए क्यों आई यह नौबत

Updated on 16-05-2023 07:27 PM
नई दिल्ली: सिनेमा के शौकीनों के लिए अच्छी खबर नहीं है। मल्टीप्लेक्स चेन ऑपरेटर पीवीआर-आइनॉक्स (PVR-Inox) ने अगले छह महीने में करीब 50 सिनेमा स्क्रीन्स बंद करने की घोषणा की है। इन सिनेमाघरों से कंपनी को घाटा हो रहा है या ये ऐसे मॉल्स में स्थित हैं जो अपनी लाइफ साइकल पूरा कर चुके हैं। इन सिनेमाघरों को रिवाइव करने की उम्मीद नहीं है। कंपनी ने अपने तिमाही नतीजों की घोषणा करते हुए यह बात कही। पीवीआर-आईनॉक्स को मार्च तिमाही में 333 करोड़ रुपये का भारी घाटा हुआ है। कंपनी को इससे पहले दिसंबर तिमाही में 16.1 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था और एक साल पहले मार्च तिमाही में 105 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। पिछले फाइनेंशियल ईयर की चौथी तिमाही में कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू दोगुना होकर 1,143 करोड़ रुपये पहुंच गया। फाइनेंशियल ईयर 2022 में समान तिमाही में कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 536 करोड़ रुपये रहा था।


पिछले साल मार्च में पीवीआर लिमिटेड और आईनॉक्स लीजर लिमिटेड ने बोर्ड ने मर्जर की योजना को मंजूरी दी थी। यह डील स्टॉक्स में हुई थी। इस मर्जर से देश की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन बनी थी। इसके पास पूरे देश में 1,500 से अधिक स्क्रीन्स थे। लेकिन महामारी के कारण यह इंडस्ट्री बुरी तरह प्रभावित हुई। मर्जर के बाद दोनों कंपनियों का रेवेन्यू 1,000 करोड़ रुपये से नीचे आ गया। मर्जर के बाद कंपनी का नाम पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड हो गया। कंपनी के लिए तिमाही की शुरुआत जोरदार रही। दिसंबर में अवतार: वे ऑफ वॉटर और जनवरी में शाहरुख खान की पठान ने अच्छा बिजनस किया। लेकिन फरवरी और मार्च में आई हिंदी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई।

हाल में पूरा हुआ था मर्जर

पिछले फाइनेंशियल ईयर के दौरान पीवीआर और आईनॉक्स ने 30 सिनेमाघरों में 168 नए स्क्रीन शुरू किए थे। फाइनेंशियल ईयर 2024 में कंपनी ने 150 से 175 एडिशनल स्क्रीन खोलने का टारगेट रखा है। अभी कंपनी के स्क्रीन पोर्टफोलियो में 1689 स्क्रीन्स हैं। ये भारत और श्रीलंका में 115 शहरों में शामिल है। इनमें 38 मैनेजमेंट स्क्रीन्स शामिल हैं। पीवीआर और आईनॉक्स के मर्जर की प्रक्रिया मार्च तिमाही में पूरी हुई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.