46 मिनट की पार्किंग के 500 रुपये! नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर क्या यह चार्ज कुछ ज्यादा नहीं? जानें क्या है नियम

Updated on 19-09-2025 01:56 PM
नई दिल्ली: अगर आप नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (अजमेरी गेट की तरफ) पर गाड़ी पार्क करते हैं तो आपको इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। यहां पार्किंग का चार्ज सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल, हाल ही में एक शख्स को ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा। जब करीब 46 मिनट बाद अपनी गाड़ी लेने आए तो पार्किंग के बिल की पर्ची देख हैरान हो गए। पार्किंग वाले ने उन्हें 500 रुपये के चार्ज की पर्ची थमा दी।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इतने चार्ज का यह पहला मामला नहीं है। पहले भी ऐसे कई मामले आए हैं जब गाड़ी मालिकों से एक घंटे से भी कम समय के 500 रुपये लिए गए। इस मामले में कई बार गाड़ी वालों का पार्किंग वालों से विवाद भी हो गया है। काफी लोगों ने इस बारे में सोशल मीडिया के जरिए रेलवे से भी शिकायत की है। हालांकि इस मामले में रेलवे का भी जवाब आया है।

क्या है ताजा मामला?

नोएडा के रहने वाले कन्हैया मिश्रा गुरुवार 16 सितंबर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन अपनी मां को गांव के लिए ट्रेन में बैठाने गए थे। वहां उन्होंने अजमेरी गेट की तरफ बनी पार्किंग में अपनी गाड़ी पार्क कर दी। जब वह करीब 46 मिनट बाद वापस गाड़ी लेकर जाने लगे तो पार्किंग वाले ने उन्हें 500 रुपये की पर्ची थमा दी। इतने ज्यादा चार्ज को लेकर उनका पार्किंग वाले के साथ कुछ विवाद भी हुआ, लेकिन अंतत: उन्हें 500 रुपये देने ही पड़े।

पहले भी हुए हैं ऐसे मामले

ऐसा नहीं है कि अमन के साथ ही ऐसा हुआ है। इससे पहले भी यहां नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर गाड़ी पार्क करने वालों को एक घंटे से भी कम समय के 500 रुपये देने पड़े हैं।

इस साल फरवरी में पूर्व पुलिस प्रमुख डीजी बीएसएफ प्रकाश सिंह के साथ भी कुछ ऐसा ही वाकया हुआ था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, 'आज प्रयागराज से लौटा हूं। मेरी कार नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मेरा इंतजार कर रही थी। बाहर निकलने पर हमें रुपये देने को कहा गया। 44 मिनट की पार्किंग के लिए टोल बूथ पर 500 रुपये मांगे गए। आश्चर्य है कि क्या यह पार्किंग शुल्क या चालान था या भारतीय रेलवे द्वारा अनुमोदित डकैती थी।'

क्या है रेलवे का नियम?

प्रकाश सिंह के मामले में पार्किंग चार्ज को लेकर रेलवे ने कई बातें साफ की थीं। दरअसल, जो लोग गाड़ी पार्किंग में न खड़ी करके रेलवे स्टेशन कैंपस में खड़ी करते हैं उनके लिए एक अलग सिस्टम काम करता है। ऐसे मामले में पार्किंग चार्ज सामान्य पार्किंग चार्ज से अलग होता है।

नॉर्दन रेलवे ने प्रकाश सिंह की पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए कहा था, 'स्टेशन पर पैसेंजर्स और वाहनों की सुविधाजनक आवाजाही के लिए एक 'पार्किंग कम एक्सेस कंट्रोल सिस्टम' शुरू किया गया है। इसके लिए पैसेंजर्स को हर 0-8 मिनट की पार्किंग के लिए 0 रुपये, 9-15 मिनट के लिए 50 रुपये, 15-30 मिनट के लिए 200 रुपये और 30 मिनट से ऊपर के लिए 500 रुपये चार्ज फिक्स है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.