डिब्बे में बंद 500 वर्ग फुट का फोल्डेबल घर... आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो, जानिए कीमत

Updated on 13-01-2023 06:19 PM
नई दिल्ली : देश के जाने-माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) अपने इनोवेटिव आइडिया वाले ट्वीट्स (Tweets) के लिए जाने जाते हैं। उनके ट्वीट्स एक सीख लिए होते हैं। कई बार उनके ट्वीट्स में फन होता है। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने गुरुवार को ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट की है। यह वीडियो काफी वायरल हो रही है। यह एक फोल्ड हो सकने वाले घर (Folding House) की वीडियो है। वीडियो में एक बॉक्स दिख रहा है। इस बॉक्स को क्रेन की मदद से खोला जाता है और देखते ही देखते यह एक घर में तब्दील हो जाता है। पूरा 500 वर्ग फुट का घर। ट्विटर यूजर्स इस फोल्डेबल घर को देखकर चौंक रहे हैं। वीडियो में कुछ कर्मचारियों को एक बॉक्स को अनफोल्ड करते हुए देखा जा सकता है। महिंद्रा ने बताया कि इस घर की कीमत करीब 40 लाख रुपये है।

जानिए महिंद्रा ने क्या कहा


आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, '40 लाख रुपये में एक अन-फोल्डेबल, 500 वर्ग फुट का घर। संभव है कि इसे भारत में कम कीमत पर बना लिया जाए। किसी आपदा के बाद शेल्टर होम के रूप में यूज करने के लिए यह परफेक्ट है। किफायती घर उपबल्ध कराने की हमारी समस्या का हल इनोवेशन है।' जोशीमठ (Joshi Math) में घरों में आ रही दरारों के बीच लोग पलायन को मजबूर हो रहे हैं। ऐसे में अगर भारत में इस तरह के घर होते, तो लोगों के पास एक विकल्प हो सकता था।

लोगों ने कहा- रखेंगे कहां?


महिंद्रा की इस पोस्ट पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'फोल्डेबल होम ठीक हैं। लेकिन 40 लाख की कीमत के साथ ये अफोर्डेबल नहीं हो सकते। पहले तो आपको इसे रखने के लिए जमीन नहीं मिलेगी। शहरों में जमीन बहुत महंगी है।' वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, '100 वर्ग फुट के 8 लाख? प्रॉपर कंक्रीट फाउंडेशन और लोहे के पिलर वाले कंस्ट्रक्शन की लागत 2 से 2.5 लाख प्रति 100 वर्ग फुट है।'

10 लाख से कम हो कीमत


एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'मुझे लगता है कि महिंद्रा जी को इस कारोबार में पहल करनी चाहिए। भारत में इन घरों का 10 लाख से कम कीमत में होना बहुत महत्वपूर्ण है। महिंद्रा ग्रुप भारत में लोगों के लिए ड्रीम होम के सपने को पूरा करने में बड़ी भूमिका निभा सकता है।' एक दूसरे यूजर ने कहा, 'निश्चित रूप से भारत इसे कम कीमत पर बना सकता है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.