53 ठेकेदारों को पेनाल्टी के साथ कार्यों में दी समय वृध्दि की अनुमति

Updated on 26-09-2024 11:32 AM

बलौदाबाजार । कलेक्टर दीपक सोनी की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय में जल जीवन मिशन अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। कलेक्टर ने कामकाज में धीमी प्रगति नाराजगी जताते हुए कामकाज में गति लाने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही जिले में 106 कार्यों के लगभग 53 कन्सट्रक्शन कम्पनीयों को पेनाल्टी के साथ उनके कार्य में समय वृध्दि कर अनुमति प्रदान की गई है। कलेक्टर ने श्री सोनी ने दो टूक कहा कि जल जीवन मिशन में किसी भी की तरह की कार्याे में लापरवाही बरदास्त नहीं किए जायेगी। उन्होनें कहा कि जल जीवन मिशन के तहत कार्य शुरू होने से पहले इंजीनियर यह सुनिश्चित कर लें कि सम्बंधित गांव में जल स्रोत की उपलब्धता हो। बिना जल स्रोत उपलब्धता के कोई भी काम शुरू न होने दें। सभी इंजीनियर ठेकेदार द्वारा कराए जा रहे कार्यों का मॉनिटरिंग करें और प्रगति के लिए लगातार फॉलो अप करते रहें। पाईप लाईन के बिछाने के कार्य के साथ ही साथ टंकी निर्माण का कार्य भी शुरू करें जिससे समय पर सभी काम पूरा हो सके। 

उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर जल स्रोत व बिजली की समस्या है वहां स्थल भ्रमण कर जांच करें। उन्होंने कार्य पूर्ण होने के बाद हैंड ओवर लेने में सरपंचों के द्वारा रुचि नही लेने के मामले पर भी आवश्यक समन्वय करने के निर्देश अधिकारियो को दिए। कलेक्टर ने पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे जाने वाले गड्ढों को खुला छोड़ने की स्थित को गंभीरता से लेते हुए गड्ढों की पुनः भराई कराने के निर्देश ठेकेदारों को दिए। उन्होंने कहा कि पाईप लाइन बिछाने के लिए  यथासंभव सड़को की खुदाई से बचाया जाए। इसके साथ ही जिन ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन का कार्य किया जा रहा है वहां पर शत प्रतिशत ग्राम पंचायत,छात्रावास, स्कूल, हास्पिटल, आंगनबाड़ी केन्द्रों में शतप्रतिशत रनिंग वाटर सप्लाई पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है। साथ ही विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने जांच कर रनिंग वाटर उपलब्धता संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा गया है।

 इसके साथ ही कलेक्टर ने विभाग द्वारा किए जा रहे पानी टंकी निर्माण एवं हर घर जल योजना में हो रहे कार्य की प्रशंसा की है। जिला कार्यालय को प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के कुल 736 ग्रामों में कुल 616 पानी टंकी स्वीकृति की गई है। जिसमें से 265 पानी टंकी का निर्माण पूर्ण हो गया है एवं 334 पानी टंकी निर्माण प्रगतिरत है आने वाले एक महिने के भीतर लगभग 100 पानी टंकीयां पूरी तरह बनकर तैयार हो जायेगी। उक्त बैठक में जल जीवन मिशन की अनुबंधित कार्यों की समय वृध्दि में स्वीकृति, अन्य सम्पादित कार्यों की आंनलाईन डिमांड अनुमोदन एवं गिरौदपुरी समूह जल प्रदाय योजना के कार्य शामिल रहे। उक्त बैठक पीएचई के कार्यपालन अभियंता मनोज ठाकुर,सभी एसडीओ,सब इंजीनियर,सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.