1 साल में 547% का रिटर्न, अब 5 हिस्सों में बंट जाएंगे कंपनी के शेयर

Updated on 16-10-2022 06:31 PM

फाइनेंशियल सर्विस देने वाली कंपनी Mefcom Capital Markets लिमिटेड के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। कंपनी की तरफ से इसको लेकर सारे डीटेल्स जारी कर दिए गए हैं। रिटर्न के मामले में कपंनी इस साल एक मल्टीबैगर स्टॉक साबित हुई है। आइए विस्तार से जानतें स्टॉक स्प्लिट से लेकर शेयरों का परफॉर्मेंस तक - 

कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर्स ने 1:5 के अनुपात में कंपनी के शेयरों का बंटवारा होना तय किया है। कंपनी ने बताया,“10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर का बंटवारा 5 शेयरों में कर दिया जाएगा। जिसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 2 रुपये रह जाएगी।” कंपनी ने इस स्टॉक स्प्लिट के रिकॉर्ड डेट को घोषित नहीं किया है। बता दें, कंपनी का मार्केट कैप 94.37 करोड़ रुपये का है। 

कैसा है कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन? 

Mefcom Capital Markets कंपनी के शेयर का भाव शुक्रवार को 1.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.25 रुपये के लेवल पर क्लोज हुआ था। कंपनी के एक शेयर कीमत 9 जुलाई 2002 को 6.78 रुपये था। तब से अबतक कंपनी के शेयरों की कीमतों में 1,422.86 प्रतिशत की उछाल आई है। 27 अक्टूबर 2017 Mefcom Capital Markets के शेयर का भाव मात्र 19.30 रुपये था, जिसके बाद कंपनी के शेयरों की कीमतों में 434.97 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। वहीं, 15 नवंबर 2019 को कंपनी के शेयर का भाव 10.05 रुपये था। तब जिसने इस कंपनी पर दांव लगाकर होल्ड किया होगा उसका रिटर्न 927.36 प्रतिशत तक बढ़ गया होगा। 

बीते एक साल के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में क्या दिखा बदलाव?

18 अक्टूबर 2021 को कंपनी के शेयर का भाव 15.95 रुपये था, तब से अबतक कंपनी के शेयर का भाव 547.34 प्रतिशत तक बढ़ गया है। वहीं, इस साल की शुरुआत में 3 जनवरी को कंपनी एक शेयर की कीमत 48.30 रुपये थी। तब से अबतक कंपनी के शेयरों की कीमतों में 113.77 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 6 महीने पहले कंपनी के शेयरों पर दांव लगाने वाले निवेशकों को अबतक 251.79 प्रतिशत का रिटर्न मिला है। बीते एक महीने में भी कंपनी के शेयरों के भाव में 11.08 प्रतिशत की उछाल देखी गई है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.