जामसेहरा और हर्रानाला नक्सल एनकाउंटर में शामिल 55 जांबाजों को मिलेगा आउट ऑफ टर्न प्रमोशन

Updated on 20-02-2023 05:59 PM

दशकों से नक्सली समस्या से जूझ रहे बालाघाट जिले में 2022 की नक्सली घटना, इतिहास में दर्ज हो गई। नक्सलियों के खिलाफ नक्सल उन्मूलन के इतिहास में एक साल में सर्वाधिक नक्सलियों का मारने का रिकॉर्ड, वर्ष 2022 में ही बना। जिसमें दो बड़ी घटना में हॉकफोर्स और पुलिस के जवानों ने मिलकर बड़े इनामी नक्सलियों को ना केवल मार गिराया बल्कि अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किए।

खासकर नवंबर में जामसेहरा और दिसंबर में हर्राटोला में नक्सली एनकाउंटर में बड़े नक्सलियों को मार गिराने की सफलता में शामिल 55 जवानों को पुलिस मुख्यालय ने आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देने का निर्णय लिया है। जिसके आदेश जारी हो गए है और आगामी 22 फरवरी को बालाघाट आ रहे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सभी 55 जवानों को सम्मानित कर उन्हें आउट ऑफ टर्न प्रमोशन रैंक देंगे।

बताया जाता है कि दोनों ही एनकाउंटर में शामिल 28 और 27 जांबाज जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देने की सिफारिश जिला पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ की ओर से की गई थी। जिसके आदेश पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने पीएचक्यु में भेजा था। जहां पुलिस महानिदेशक ने बालाघाट पुलिस अधीक्षक की ओर से भेजे गए आदेश को अनुमति प्रदान कर दी है।

हॉक फोर्स ने मुठभेड़ में 30 नवंबर को दो नक्सलियों को मार गिराया था

गौरतलब हो कि 30 नवंबर को गढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत हॉकफोर्स और नक्सली मुठभेड़ में दो नक्सलियों के शवों के साथ ही पुलिस ने एक एके-47, एक राइफल सहित अन्य नक्सली सामग्री बरामद की थी। जामसेरा फारेस्ट चौकी के पास हुए इस एनकाउंटर में तीन राज्यों के दो इनामी नक्सली में कमांडर और जोन समन्वयक ढेर हो गए थे। जिनके पास से एके-47 राइफल सहित अन्य सामग्री बरामद की गई थी।

इस एनकाउंटर में सुकमा जिले के भेज्जी थाना अंतर्गत पालगुडेम निवासी भोरमदेव एरिया कमेटी का कमांडर राजेश उर्फ नंदा वंजाम है, जोन समन्वयक महाराष्ट्र गढ़चिरोली जिले के कासनसुर थाना अंतर्गत नरगुड़ा निवासी गणेश को जवानों ने ढेर कर दिया था। जबकि 18 दिसंबर को कान्हा भोरमदेव के सक्रिय नक्सली कबिर उर्फ सुरेन्द्र के सुरक्षा गार्ड 12 लाख के इनामी नक्सली रूपेश को मार गिराया था।

18 दिसंबर रविवार की सुबह रूपझर थाना अंतर्गत पाथरी चौकी के हर्राटोला के जंगल में यह मुठभेड़ हुई थी। जिसमें सुरक्षाबलों के जवानों ने मुठभेड़ में कान्हा भोरमदेव के सक्रिय नक्सली कबिर उर्फ सुरेन्द्र के सुरक्षा गार्ड 12 लाख के इनामी नक्सली रूपेश को मार दिया था।

इनका कहना है

पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया कि जामसेहरा और हर्राओटा एनकाउंटर में नक्सलियों को मारकर अपनी जाबांजी दिखाने वाले 55 जवानों को आउट ऑफ प्रमोशन देने के लिए मैंने पीएचक्यु भेजा था। जिसे डीजी सहाब ने अनुमति दे दी है। जिन्हें मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की ओर से आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.