ReNEET के खिलाफ 56 स्टूडेंट्स पहुंचे सुप्रीम कोर्ट:कहा- एग्जाम कैंसिल करना मौलिक अधिकारों के खिलाफ

Updated on 05-07-2024 12:16 PM

ReNEET के खिलाफ गुजरात के 56 स्टूडेंट्स ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। दरअसल, देश में NEET कैंसिल करने को लेकर लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में भी एग्जाम कैंसिल करने को लेकर याचिकाएं दायर की गई हैं।

इस बीच याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट से ReNEET जैसा कोई भी फैसला न सुनाने की अपील की है। इन स्टूडेंट्स का कहना है कि ज्यादातर स्टूडेंट्स ने दो साल की कड़ी मेहनत और 100% लगन के साथ एग्जाम दिया था।

ऐसे में एग्जाम कैंसिल करने का फैसला स्टूडेंट्स के हित में नहीं होगा और ये उनके मौलिक अधिकार - आर्टिकल 14 का उल्लंघन है। एग्जाम कैंसिल करने की जगह OMR शीट का रिइवैल्यूएशन बेहतर विकल्प है। दोषियों को कड़ी सजा हो, लेकिन एग्जाम कैंसिल न किया जाए।

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में NEET पर अगली सुनवाई 15 जुलाई को
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने 4 जुलाई को NEET एग्जाम के रिजल्ट को कैंसिल करने और काउंसलिंग पर रोक लगाने वाली याचिका पर सुनवाई की। हालांकि, एग्जाम कैंसिल करने की याचिका को 15 जुलाई के लिए लिस्ट कर दिया गया है। जस्टिस दीपक सिब्बल और जस्टिस दीपक मानचंदा की बेंच ने कहा कि इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

NEET मामले में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के खिलाफ देश के 7 हाईकोर्ट्स और सुप्रीम कोर्ट में अलग-अलग याचिकाएं दायर की गई हैं। हालांकि, NTA की सिफारिश के बाद सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता, बॉम्बे और राजस्थान हाईकोर्ट में NEET से जुड़ी किसी भी याचिका पर सुनवाई से रोक लगा दी है।

CBI ने कोलकाता में भी रेड की
CBI ने 3 जुलाई को कोलकाता के न्यू टाउन में स्थित अपार्टमेंट में NEET पेपर लीक केस में छापेमारी की। ये फ्लैट झारखंड के रहने वाले अमित कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड है। एजेंसी ने अपार्टमेंट के सेकेंड फ्लोर पर स्थित फ्लैट पर रेड की।

बिहार और झारखंड से गिरफ्तार 7 आरोपियों की रिमांड खत्म
वहीं, NEET पेपर लीक मामले में बिहार और झारखंड से गिरफ्तार हुए 7 आरोपियों की रिमांड 4 जुलाई को खत्म हो गई। सभी आरोपियों का मेडिकल टेस्ट कराया गया। इसके बाद इन्हें पटना में CBI कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया।

आरोपियों में चिंटू, मुकेश, मनीष प्रकाश, आशुतोष, ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक, वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज और जमालुद्दीन शामिल हैं।

CBI ने झारखंड से 7वीं गिरफ्तारी की
NEET पेपर लीक मामले में CBI ने 3 जुलाई को सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी अमन सिंह को झारखंड के धनबाद से पकड़ा गया। CBI पेपर लीक मामले में अब तक बिहार से 2 और झारखंड से 4 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। देश के 6 राज्यों से इस मामले में कुल 38 गिरफ्तारियां हुई हैं।

CBI की टीम ने 2 जुलाई को ओएसिस स्कूल के दो शिक्षकों को पेपर लीक केस में पूछताछ के लिए बुलाया था। साथ ही, झारखंड के चतरा जिले से 2 और आरोपियों को हिरासत में लिया। इनमें कोचिंग सेंटर के संचालक शामिल हैं। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.