591 लीटर शराब जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

Updated on 20-02-2025 12:32 PM

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार उपायुक्त आबकारी जी.के भगत व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी सी.आर. साहू के मार्गदर्शन में 17 फरवरी को रात्रि गश्त के दौरान आबकारी विभाग दुर्ग के द्वारा ग्राम नंदिनी खुन्दिनी, थाना नन्दिनी नगर में अवैध शराब के परिवहनकी सूचना पर त्वरित  एवं विधिवत कार्यवाही कर 2 आरोपी राजकुमार सिंह पिता जोगेंदर सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी-जुनवानी थाना सुपेला जिला दुर्ग के आधिपत्य से एक सफ़ेद रंग सेवरलेट बिट कार वाहन क्र. सीजी 04 केव्ही 7060 के पिछली सीट पर रखा 29 नग पेटी प्रत्येक पेटी में 48 नग पाव, कुल 1392 नग पाव रॉयल ब्लू व्हिस्की राज्य गोवा निर्मित विदेशी मदिरा जप्त किया गया।

इसी प्रकार रंजीत सिंह पिता ओंकार सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी कैंप 1 आदर्श नगर थाना- छावनी के अधिपत्य के ग्रे रंग के आल्टो कार क्रमांक सीजी 07 एमए 9418 के सीट व डिग्गी में रखा 29 पेटी प्रत्येक पेटी में 48 नग पाव कुल 1392 नग पाव रॉयल ब्लू माल्ट व्हिस्की विदेशी मदिरा जप्त किया गया। कुल मदिरा 2784 नग पाव (58 पेटी), जिसकी कुल मात्रा 591.12 बल्क लीटर व बाज़ार मूल्य 361920 रूपये का शराब एवं उपरोक्त 2 वाहन (बाज़ार मूल्य क्रमश: 350000 रूपये व 300000 रूपये) (जप्त सामग्री का कुल बाज़ार मूल्य 10,11,920 रूपये) जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36 के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर आबकारी उप निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार नेताम द्वारा आरोपियों को जेल दाखिल कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।

इस प्रकरण में सहायक जिला आबकारी अधिकारी निर्मला ठाकुर, सुप्रिया शर्मा, धीरज कन्नौजिया, पंकज कुजूर, आबकारी उप निरीक्षक अरविंद साहू, हरीश पटेल, प्रियंक ठाकुर, गीतांजलि तारम, भोजराम आबकारी मुख्य आरक्षक प्रहलाद सिंह राजपूत, आरक्षक संदीप तिर्की, वाहन चालक दुर्गेश कुर्रे, नोहर साहू, धनराज का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.