6 6 6 6 6 6 6, ऋतुराज गायकवाड़ ने मचाया गदर, एक ओवर में जड़े लगातार 7 छक्के, वनडे में ठोका तूफानी दोहरा शतक

Updated on 28-11-2022 07:04 PM
विजय हजारे ट्रॉफी 2022 के दूसरे क्वार्टर फाइनल में ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने गदर मचा दिया और 159 गेंद पर 220 रन की पारी खेली, अपनी पारी में गायकवाड़ ने 10 चौके और 16 छक्के लगाए. यानि वनडे में गायकवाड़ ने दोहरा शतक लगा दिया. यही नहीं उत्तर प्रदेश के खिलाफ मैच में गायकवाड़ ने पारी के 49वें ओवर में 7 छक्के लगाए. दरअसल, महाराष्ट्र की पारी के 49वें ओवर में गेंदबाज शिव सिंह के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ ने धमाल मचाया और ओवर की पहली 4 गेंदों पर छक्का लगाया, फिर 5वीं गेंद नो बॉल थी, उस गेंद पऱ भी छक्का लगाकर कमाल कर किया. फिर अगले दो गेंद पर भी छक्का लगाकर विश्व क्रिकेट को गायकवाड़ ने हैरान कर दिया.

इस मैच के 49वें ओवर में गायकवाड़ ने 43 रन बटोर कर बवाल मचा दिया. सोशल मीडिया पर हर तरफ गायकवाड़ की इस धमाकेदार पारी की बात की जा रही है. फैन्स लगातार रिएक्ट कर रहे हैं. 

49वां ओवर कुछ ऐसा था (कुल 43 रन)
पहली गेंद - छक्का
दूसरी गेंद- छक्का
तीसरी गेंद - छक्का
चौथी गेंद -छक्का
पांचवीं गेंद नो बॉल- छक्का
पांचवी गेंद - छक्का
छठी गेंद - छक्का


Vijay Hazare Trophy 2022 में गायकवाड़ ने अपनी बल्लेबाजी से तूफान लाकर हर किसी को हैरान कर दिया है. इस सीजन उन्होंने 8 पारी में 5 शतक और एक दोहरा शतक लगाने का कमाल किया. खासकर क्वार्टर फाइनल में गायकवाड़ की पारी ने फैन्स का दिल जीत लिया है.  

ऋतुराज गायकवाड़ ने VijayHazareTrophy में रिकॉर्डो की झड़ी

- मेडेन लिस्ट ए दोहरा शतक
- लिस्ट ए क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज (43 गेंदों पर 42 रन)
- लिस्ट ए क्रिकेट में एक ओवर में 7 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज
- लिस्ट ए में दोहरा शतक लगाने वाले 11वें भारतीय बल्लेबाज बने

वहीं, मैच में गायकवाड़ की 220 रन की नाबाद पारी के दम पर महाराष्ट्र ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 330 रन बनाए हैं.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.