रायपुर में गौ-मांस बेचने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार:देर रात गौ-सेवकों ने किया था जमकर बवाल

Updated on 10-01-2025 12:22 PM

रायपुर के मोमिनपारा में एक घर के भीतर गौ-मांस बेचने के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी पुलिस के रेड पड़ते ही भाग गए थे। इस मामले में देर रात तक आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर गौ-सेवकों ने जमकर बवाल किया। पुलिस ने घर के भीतर कमरों में चाकू-तराजू समेत गौ-मांस भी बरामद किया था। मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है।

रायपुर SSP डॉ लाल उम्मेद से मिली जानकारी के मुताबिक, गौ मांस मिलने की सूचना पर पुलिस ने एक स्पेशल टीम का गठन कर मोमिनपारा के मकान पर रेड मारा था। इस दौरान बड़ी संख्या में गौ सेवक भी उपस्थित थे। पुलिस ने रेड मारा तो घर से कई टुकड़ों में गौ-मांस मिला। तीन कमरों में गौ-मांस काटने का काम चल रहा था। मौके से तराजू, काटने का सामान और सप्लाई होने वालों की लिस्ट मिली है।

एक आरोपी ने उगला सबका नाम

पुलिस घर के पास में ही खड़े एक ऑटो को भी जब्त किया है। जिसमें खून के धब्बे मिले हैं। इस मामले में पुलिस ने मौके से समीर मंडल नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया था।

पुलिस ने जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने खुर्शीद अली, मोह. मुन्तजीर हैदर, अशफाक अली, अरमान हैदर और मोह. ईरशाद कुरैशी के साथ मिलकर गौमांस की बिक्री करना बताया। जिस पर पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को अलग-अलग ठिकानों से गिरफ्तार कर लिया।

डायरी पर लिखा था क्लाइंट्स का नाम

आरोपी के घर से एक डायरी मिली है जिस पर क्लाइंट और उनको सप्लाई होने वाले गौ-मांस की क्वांटिटी लिखी हुई है। पुलिस ने इस डायरी को भी अपने कब्जे में लिया है। इसके अलावा खुर्शीद अली नामक शख्स का आईडी कार्ड भी बरामद किया गया है।

रात भर चलता रहा हंगामा

गुरुवार की रात गौ-मांस मिलने की सूचना जैसी ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई, बड़ी संख्या में अलग-अलग हिन्दू संगठन से जुड़े युवा और नेता मौके पर पहुंच गए। माहौल को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स इलाके में तैनात की गई थी।

वहीं पुलिस की कार्रवाई से नाराज होकर आजाद चौक थाना के सामने युवाओं ने देर रात करीब दो घंटे तक बीच सड़क बैठकर हंगामा किया था। इसके बाद पुलिस अफसरों को आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद वे शांत हुए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.