चांदी में अब 6 डिजीट वाली एचयूआईडी हॉलमार्किग लागू होगी

Updated on 13-08-2025 02:11 PM

रायपुर। भारतीय मानक ब्यूरो(बीआईएस) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए निर्देश जारी किया है कि चांदी में अब 6 डिजीट वाली एचयूआईडी हॉलमार्किग लागू होगी,और यही हॉलमार्क वाली चांदी के गहनों की खरीदी बिक्री होगी।

माना जा रहा है कि यह अगले माह से लागू हो सकता है। इसके साथ ही अब पुरानी प्रक्रिया पर रोक लग जायेगी। बाजार में व्यापारी व ग्राहक को इससे फायदा ये होगा कि शुद्धता का प्रमाण तय होगा,धोखाधड़ी से बचा जा सकेगा,विश्वास मजबूत होगा और अंतरराष्ट्रीय मान्यता रहेगी।  

बीआईएस के इस फैसले का व्यापारी स्वागत कर रहे हैं,रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू का मानना है कि इससे जहां चांदी के गहनों की शुद्धता प्रमाणित होगी वहीं फर्जीवाड़ा पर भी रोक लगेगी।

इसमें ग्राहक बीआईएस के केयर ऐप में हॉलमार्क  का डिजीट अपलोड कर आसानी से शुद्धता परख सकेंगे। जैसा कि बीआईएस की ओर से बताया गया है कि  6 ग्रेड चांदी ज्वेलरी पर लागू होगा हालमार्क।

900,800,835,925,970,990 पर लागू होगी।  वैसे तो चांदी में हालमार्क लागू है लेकिन यह नई प्रक्रिया अब जल्द ही लागू हो जायेगी। हॉलमार्क एक प्रमाणन चिह्न है जो सोने और चांदी के गहनों की शुद्धता को प्रमाणित करता है।

जो यह सुनिश्चित करता है कि उक्त गहने बीआईएस द्वारा निर्धारित मानकों को पूरा करते हैं। जिसे आप कहीं पर भी आसानी से खरीदी-बिक्री कर सकते हैं। यह गुणवत्ता और मानकीकरण के लिए उठाया गया एक स्वागत योग्य कदम है।  

बता दें पहले सोने में 14,18,20,22,23 व 24 कैरेट के गहने हालमार्क वाले ही बिका करते थे अब बीआईएस ने 9 कैरेट वाले सोने को भी इस ग्रेड में ला दिया है।हालांकि पहले यह जरूरी नहीं था। अब सोने व चांदी के गहनों में हॉलमार्क लागू हो जाने से शुद्धता पूरी तरह से प्रमाणित होगी,संभावित धोखाधड़ी से बचा जा सकेगा,व्यापारी व ग्राहक के बीच विश्वास और बढ़ेगा और अंतरराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से एकरूपता रहेगी। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.