जुआं खेलते 6 जुआरी गिरफ्तार

Updated on 25-10-2024 12:43 PM

कोरबा । एसपी के निर्देश अनुसार जिले में अवैध कार्यों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। सभी थाना, चौकियों को सबंधित थाना क्षेत्र के अवैध शराब, जुआं के साथ साथ अवैध कार्यों पर सख्त कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड क्रमांक 9 के प्यारेलाल अग्रवाल के घर के समीप जुआं खेला जा रहा है।


जिस पर थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने अपने उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए कटघोरा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा व एसडीओपी पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में टीम गठित कर उक्त स्थान पर छापा मारा। कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी व उनकी टीम ने वार्ड क्रमांक 9 तिलक नगर प्यारेलाल अग्रवाल के घर के पास उक्त स्थान पर रात्रि लगभग 12 बजे चल रहे जुए की फड़ पर दबिश देते हुए जुआं खेल रहे 6 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया और फड़ से लगभग 57 हज़ार 10 रुपये की रकम बरामद की तथा 52 पत्ती ताश की गड्डी की गई जप्त। सभी पकड़े गए आरोपी कटघोरा निवासी है।


1. विजय कुमार उर्फ बंटी, पिता रमेश कुमार अग्रवाल, उम्र 42 साल, निवासी कटघोरा कारखाना मोहल्ला, 2. सुमित दुलानी उर्फ पप्पू पिता स्वर्गीय थावरमल, उम्र 35 साल, निवासी मेन रोड कटघोरा, 3. मनोहर चावला, पिता स्वर्गीय रमेश, उम्र 47 साल, निवासी मेंन रोड कटघोरा, 4. राहुल अग्रवाल, पिता ताराचंद्र, उम्र 42 साल, निवासी टिंगीपुर कटघोरा, 5. प्यारेलाल अग्रवाल पिता स्व. बी.आर. अग्रवाल, उम्र 57 साल, निवासी कटघोरा, 6. बैजू बाबा, पिता अश्वनी कुमार जायसवाल, उम्र 28 साल, निवासी पुरानी बस्ती कटघोरा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.