तालाबों को संवारने हर रोज 6 घंटे की सफाई

Updated on 13-02-2025 01:59 PM

भिलाई । रिसाली निगम क्षेत्र के तालााबों को संवारने हर रोज 5-6 घंटे की कवायद की जा रही है। नियमित दर्जनभर कर्मचारियों के अलावा 6 मछुआरों की मदद से जलीय पौधों को बाहर निकाला जा रहा है। तालाबों को सहेजने का यह अभियान आगामी मार्च तक चलाया जाएगा। कल्याणी मंदिर और शीतला तालाब वर्तमान में गंदगी से अटा पड़ा है।


लोग विसर्जन कुंड की जगह तालाब के साफ पानी में पूजन सामाग्री का विसर्जन कर रहे है। इसके अलावा दोनो ही तालाब में जलीय पौध फैल चुका है। जलीय पौध और विसर्जीत सामाग्री को तालाब से बाहर निकालने का कार्य हर दिन 5-6 घंटे तक किया जा रहा है। सफाई कार्य का निरीक्षण आयुक्त मोनिका वर्मा ने की। उन्होंने इस दौरान जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि गंदगी फैलाने वालों पर कार्यवाही करे।


पार्षदों की बैठक:-


दरअसल कल्याणी मंदिर तालाब में लक्ष्मीनगर एवं टंकी मरोदा के दोनो वार्डवासी निस्तारी करते है। दोनो वार्ड के नागरिक तालाब पर आश्रीत है। यही वजह है कि तालाब को संवारने और उसे सुरक्षित करने आयुक्त ने पार्षद विलास बोरकर, विधि यादव और सरिता देवांगन के साथ गुरूवार को बैठक करेंगी।


दोनो तालाब में खासकार मछली का पालन:-


दोनो ही तालाब की सतह में जलीय घास का जाल बिछ चुका है। इस वजह से पानी में काई जमने की शिकायत है। आयुक्त ने घास को पूर्ण रूप से खत्म करने घासकार मछली छोडऩे के निर्देश दिए है। आयुक्त ने की अपील निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि तालाब का उपयोग केवल निस्तारी के लिए करे। तालाब सूरक्षित होने से भूजल स्तर भी बढ़ेगा। तालाब में किसी तरह का पूजन सामाग्री को न छोड़े।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.