पाकिस्‍तान के 6 लोगों ने रची मेरी हत्या की साजिश, विदेशी एजेंसियों से कोई खतरा नहीं... इमरान खान का बड़ा दावा

Updated on 28-04-2023 06:46 PM
लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को सरकार के इस दावे को खारिज कर दिया कि उनकी जान को विदेशी एजेंसियों से खतरा है। खान ने कहा कि उन्होंने देश में कुल छह लोगों की पहचान की है जिन्होंने उनकी हत्या की साजिश रची थी। इनमें तीन चेहरे नये हैं। उन्होंने कहा कि वीडियो में उन लोगों के बारे में बात की गयी है जो उन्हें मारना चाहते हैं। खान ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘‘छह में तीन लोग वो हैं जिनके नाम मैंने पिछले साल नवंबर में पंजाब में मेरी जान लेने की कोशिश के बाद दर्ज प्राथमिकी में लिये थे।’’
इमरान पर हुआ था हमला
खान पर लाहौर से करीब 150 किलोमीटर दूर वजीराबाद में उनकी रैली पर हमला हुआ था। इसके बाद वह पैर में गोली लगने से घायल हो गये थे। खान ने अपनी हत्या की साजिश रचने के लिए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, गृह मंत्री राणा सनाउल्ला और आईएसआई के शीर्ष अधिकारी मेजर जनरल फैसल नसीर को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा, ‘‘गृह मंत्री (सनाउल्ला) कहते हैं कि मेरी जान को विदेशी एजेंसियों से खतरा है। मैं पूरे देश के सामने साफ कर दूं कि मेरी जान को केवल तीन लोगों से खतरा है जिनके नाम मैंने वजीराबाद में हुई हत्या की कोशिश के बाद लिये थे। मैंने एक वीडियो में बयान जारी कर इन तीन लोगों के साथ तीन और लोगों की पहचान की है जिन्होंने 18 मार्च को मुझे मारने की कोशिश की थी।’’
तीन लोगों की पहचान बताने से इनकार
खान ने तीन अन्य लोगों की पहचान नहीं बताई है। गत 18 मार्च को खान की भ्रष्टाचार के एक मामले में एक अदालत में पेशी से पहले इस्लामाबाद के न्यायिक परिसर के बाहर सुरक्षा बलों तथा खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के समर्थकों के बीच झड़प हो गयी थी। खान ने ट्वीट कर साफ तौर पर कहा कि अगर उनकी हत्या हो जाती है तो जिम्मेदार वही लोग होंगे जिनके नाम वीडियो में हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अगर मेरी जान लेने की अब कोई कोशिश होती है तो ये ही लोग जिम्मेदार होंगे। जिस तरह उन्होंने वजीराबाद हमले के लिए एक धार्मिक चरमपंथी को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश करके महज धूल झोंकने की कोशिश की थी, वे अब फिर विदेशी एजेंसियों का छलावा कर रहे हैं।’’

सत्‍ता में वापसी से घबराए लोग
खान ने कहा, ‘‘मैं देश के सामने बिलकुल साफ कर देना चाहता हूं कि मेरी जान लेने की किसी भी कोशिश के लिए वही लोग जिम्मेदार होंगे जिनकी मैंने पहचान की है। वे इस बात से घबराये हुए है। कि मैं सत्ता में वापस आऊंगा और उन्हें जिम्मेदार ठहराऊंगा।’’ खान की पार्टी देश में जल्द आम चुनाव कराने पर जोर दे रही है, लेकिन प्रधानमंत्री शरीफ नीत सरकार देश में एक साथ चुनाव कराने के अपने रुख पर कायम है। मौजूदा नेशनल असेंबली का कार्यकाल 13 अगस्त को पूरा होगा और उसके बाद चुनाव होने की संभावना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.