बिहार में महाकुंभ से लौट रहे 6 की मौत:इसमें एक ही परिवार के 4 लोग

Updated on 21-02-2025 11:44 AM

बिहार के भोजपुर में महाकुंभ से लौट रहे 6 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मरने वालों में एक परिवार के 4 लोग (दंपती, बेटा और भतीजी) थे।

घटना शुक्रवार सुबह पटना से 40 किमी पहले आरा–मोहनिया नेशनल हाईवे पर दुल्हनगंज बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई। यहां कार सड़क किनारे खड़े ट्रक पर पीछे से घुस गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार का एक पहिया 20 फीट दूर पड़ा मिला। सभी शव कार के अंदर फंस गए थे। काफी कोशिश के बाद सभी मृतकों को बाहर निकाला गया।

सभी लोग पटना के रहने वाले थे। मृतकों के परिजन ने बताया कि सभी पटना से महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गए थे। कार मृतक का बेटा चला रहा था। झपकी लगने से कार खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई।

मृतकों में एक परिवार के 4 लोग थे

मृतकों में 4 महिलाएं और 2 पुरुष थे। मरने वालों में पटना के जक्कनपुर के संजय कुमार (62), पत्नी करुणा देवी (58), बेटा लाल बाबू सिंह (25) और भतीजी प्रियम कुमारी (20) थे। साथ ही पटना के कुम्हरार निवासी आशा किरण (28) और जूही रानी (25) भी थे।

'सीट बेल्ट काटकर निकाले शव'

जगदीशपुर थाने के SI आफताब खां ने बताया, 'ग्रामीणों से सूचना मिली कि दुल्हनगंज पेट्रोल पंप के पास हादसा हुआ है। मौके पर पहुंचे और देखा कि कंटेनर के पीछे से एक कार अंदर घुसी हुई है। हम लोगों ने सोचा कि कोई तो अंदर जिंदा होगा। तुरंत क्रेन मंगवाकर ट्रक में फंसी कार को पीछे किया। इसके बाद देखा कि सभी की मौत हो गई थी। कार के दो एयर बैग खुले थे।'

2 गाड़ियों से 13 लोग महाकुंभ गए थे

मृतक संजय कुमार के भाई कौशलेंद्र ने बताया कि 19 फरवरी को पटना से प्रयागराज महाकुंभ के लिए 13 लोग रवाना हुए थे। बलेनो कार में भाई, भाभी, उनकी बेटी, भतीजी समेत 6 लोग थे। एक स्कॉर्पियो में 7 लोग बैठे हुए थे।

'प्रयागराज से पटना लौटने के दौरान भाई संजय कुमार का बेटा लाल बाबू कार ड्राइव कर रहा था। इसी बीच दुल्हनगंज पेट्रोल पंप के पास लाल बाबू की आंख लग गई, जिससे यह भीषण सड़क हादसा हो गया। जाते वक्त भी लाल बाबू की आंख झपकी थी, लेकिन हम लोगों ने उसे कुछ देर गाड़ी चलाने से मना किया था। लौटने के दौरान यह हादसा हो गया।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.