शीत लहर की चपेट में राजस्थान समेत 6 राज्य उत्तर भारत के राज्यों में कड़ाके की ठंड हो नहीं रही है कम

Updated on 24-01-2024 12:15 PM

उत्तर भारत के राज्यों में कड़ाके की ठंड कम नहीं हो रही है। सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन लगातार बनी हुई है। मौसम विभाग ने राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में आज कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। इनमें हिमाचल और उत्तराखंड में ग्राउंड फ्रोस्ट कंडीशन की संभावना जताई गई है। इसका मतलब इन राज्यों में बर्फ की परत देखने को मिल सकती है। UP के मेरठ में तापमान 1.5º रिकॉर्ड किया गया।

इसके अलावा दिल्ली, बिहार और मध्य प्रदेश में सीवियर कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है। पटना में ठंड को देखते हुए आठवीं तक के स्कूलों की कल (25 जनवरी) तक छुट्टी घोषित कर दी गई है। पहले यहां आज 23 जनवरी तक छुट्टी का ऐलान किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत और मध्य भारत के राज्यों में आने वाले दिनों में सर्दी का असर बना रहेगा।

उधर, दक्षिण के राज्यों को छोड़कर देश के अन्य हिस्सों में आज सुबह घना कोहरा देखने को मिला। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और नॉर्थ ईस्ट के 4 राज्यों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी पर फर्क पड़ा है। पंजाब के अमृतसर में विजिबिलिटी जीरो रिकॉर्ड की गई। वहीं, UP के वाराणसी और प्रयागराज में 25 मीटर और MP के ग्वालियर में 50 मीटर से दूर देखना मुश्किल हो रहा था।

कोहरे और कम विजिबिलिटी के चलते दिल्ली में कई ट्रेनें और फ्लाइट्स भी प्रभावित हुईं। दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की ट्रेन पहले तो 6 घंटे तक लेट हुई, इसके बाद उन्हें बताया गया कि ट्रेन कैंसिल हो गई है। उधर, एयरपोर्ट पर भी यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

दक्षिण भारत के राज्यों में फिलहाल उतनी ठंड नहीं पड़ रह जितनी उत्तर भारत के राज्य में देखने को मिल रही है। हालांकि, यहां बारिश का अलर्ट जरूर जारी किया गया है। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में आज बरसात हो सकती है। इसके अलावा छत्तीसगढ़, ओडिशा, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के भी कुछ हिस्सों में भी आज हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

आगे कैसा रहेगा मौसम
सर्दी: 
भारतीय मौसम विभाग और प्राइवेट वेदर एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर भारत और मध्य भारत के राज्यों में ठंड का असर बरकरार रहेगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में कोल्ड वेव चलेगी। इन राज्यों में कल कोल्ड डे की स्थिति भी बन सकती है।

कोहरा: स्काईमेट के मुताबिक, कोहरे की स्थिति उत्तर भारत के राज्यों में बरकरार रहेगी। इससे विजिबिलिटी पर फर्क पड़ेगा। फ्लाइट्स और ट्रेनें कल भी प्रभावित हो सकती हैं।

बारिश: अगले 24 घंटे में आंध्र प्रदेश, केरल, लक्षद्वीप, सिक्किम , छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र के विदर्भ में बरसात की संभावना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.