क्रिकेट स्टेडियम में दर्शकों के लिए 6 हजार नई कुर्सियां, आज पहुंचेंगे 6 टीमों के लीजेंड खिलाड़ी

Updated on 05-02-2025 12:25 PM

रायपुर ।   राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की मेजबानी में लीजेंड 90 लीग टूर्नामेंट का आगाज 6 फरवरी को होने जा रहा है। इससे पहले स्टेडियम में खराब हो चुकी 6 हजार कुर्सियां को बदलकर नया लगाया गया है। अब अपर सीट के दर्शक आरामदायक नई कुर्सी में मैच का आनंद उठाएंगे। स्टेडियम में लंबे समय से कुर्सियां बदली नहीं गई थीं। लीग टूर्नामेंट से पहले व्यवस्था को बेहतर कर लिया गया है। 

हरिभूमि ने मंगलवार को स्टेडियम का जायजा लिया। लीजेंड 90 लीग को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। क्रिकेट के लिए पिच को तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा लंबी घास को भी मशीन के जरिए काटा जा रहा। बता दें कि आज सुबह से सभी 6 टीमों के 60 से अधिक खिलाड़ी रायपुर पहुंचने लगेंगे। संभवतः छत्तीसगढ़ और दिल्ली की टीम शाम को अभ्यास करेगी। मैदान के चारों और लाइट सिस्टम लगाया जा रहा है। आईपीएल की तर्ज पर दर्शकों को ओपनिंग सेरेमनी देखने को मिलेगी।

स्टेडियम में नहीं रहेगी खाने की सुविधा 

मैच के दौरान इस बार दर्शकों के लिए खाने की सुविधा नहीं रहेगी। पानी लेकर साथ में लेकर आना होगा। लीजेंड 90 लीग में दर्शकों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है। पहले दिन के लिए टिकट खरीदी जा रही है। स्टेडियम में ऑफलाइन भी टिकट मिलेगी। आयोजक द्वारा व्यवस्था बनाई जा रही है। ऑनलाइन टिकट खरीदने वाले दर्शक टिकट को स्कैन करवाकर सीधे स्टेडियम में प्रवेश करेंगे।

शहर के होटल में रहेंगे खिलाड़ी 

खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था शहर के भीतर की गई है। क्रिकेट जगत के कई पूर्व अनुभवी सितारे प्रशंसकों को रोमांचित करते नजर आएंगे। बता दें कि 6 से 17 फरवरी तक मैच रायपुर में खेला जाएगा। अधिकांश दिनों में डबल-हेडर मैच निर्धारित होने के कारण टूर्नामेंट क्वालीफायर की ओर बढ़ेगा और 17 फरवरी को ग्रैंड फिनाले में समाप्त होगा। डबल-हेडर मैच में पहला मैच शाम 4 बजे से रात 7 तक चलेगा, जिसके बाद दूसरा मैच रात 7 के बाद रात 10 तक चलेगा। एक मैच लगभग तीन घंटे का होगा। लीजेंड 90 लीग में 90 बॉल अर्थात 15 ओवर का मैच होगा। क्रिकेट का नया फार्मेट रायपुर में देखने को मिलेगा। 15 ओवर का मैच होने से यह क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचित करेगा।

ऊपर और लोअर सीट की बुकिंग अधिक 

लीग में सबसे सस्ती टिकट 100 रुपए है, तो वहीं अधिकतम कीमत 1000 रुपए है। ऊपर की ओर सीट 100 में मिलेगी, तो वहीं लोअर सीट 250 और सिल्वर 500 और गोल्ड 750 रुपए रखा गया है। 1000 रुपए प्लेटिनम टिकट तय किया गया है। स्टेडियम में ऊपर और लोअर सीट की बुकिंग अधिक बताई जा रही है। अधिक से अधिक दर्शक मैच देखने पहुंचे, इसलिए लीग मैच की टिकट को सस्ती रखी गई है। सभी टीम 6 मैच खेलेगी। 

ओपनिंग सेरेमनी में तमन्ना भाटिया की प्रस्तुति 

लीग की ओपनिंग सेरेमनी भव्य रूप से स्टेडियम में होगी, जिसमें बॉलीवुड़ एक्टर तमन्ना भाटिया, हुमा कुरैशी, आयुष्मान खुराना, साथ ही गायक विशाल मिश्रा, सोनू निगम, हार्डी सन्धु जैसे सितारे व छालीवुड के सितारे परफॉर्मेंस देंगे। आईपीएल की तर्ज पर लोगों को ओपनिंग सेरेमनी देखने को मिलेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.