11 और 12 दिसंबर को 6 ट्रेनें रद्द:दाघोरा रेलवे स्टेशन में होगा चौथी लाइन जोड़ने का काम, हावड़ा-मुंबई रूट की गाड़ियां होंगी प्रभावित

Updated on 10-12-2022 07:11 PM

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जोन के दाघोरा स्टेशन में 11 और 12 दिसंबर को चौथी लाइन से जोड़ने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। इसके चलते 11 व 12 दिसंबर को छह ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। इसके साथ ही मुंबई-हावड़ा रूट की कई गाड़ियों को झारसुगड़ा और रायगढ़ सेक्शन में घंटों नियंत्रित किया जाएगा। रेलवे का दावा है कि इस कार्य के पूरा होने से यात्री सुविधाओं में और वृद्धि होगी।

रद्द होने वाली गाड़ियां

  • 12 दिसंबर को बिलासपुर एवं टिटलागढ़ से चलने वाली 02864/08263 बिलासपुर- टिटलागढ़-बिलासपुर स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 12 दिसंबर को टाटानगर एवं इतवारी से चलने वाली 18109 / 18110 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 12 दिसंबर को गोंदिया से चलने वाली 08861 गोंदिया–झारसुगुडा मेमू स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 13 दिसंबर को झारसुगुडा से चलने वाली 08862 झारसुगुडा-गोंदिया मेमू स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी।

देरी से रवाना होने वाली गाडियां

  • 11 दिसंबर को राजेंद्रनगर से चलने वाली 13288 राजेंद्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस को 03 घंटे 15 मिनिट देरी से रवाना होगी।
  • 11 दिसंबर को दुर्ग से चलने वाली 13287 दुर्ग- राजेंद्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस को 04 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी।
  • 11 दिसंबर को योगनगरी ऋषिकेश से चलने वाली 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पूरी उत्कल एक्सप्रेस को 05 घंटे देरी रवाना की जाएगी।

रायगढ़ –झारसुगुड़ा सेक्शन में नियंत्रित होने वाली गाड़ियां

  • 11 दिसंबर को पुणे से चलने वाली 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस को भुसावल –जामगा सेक्शन में 06 घंटे 30 मिनिट नियत्रित किया जाएगा।
  • 12 दिसंबर को भुवनेश्वर से चलने वाली 12880 भुवनेश्वर-कुर्ला एक्सप्रेस को सम्बलपुर –हिमगीर सेक्शन में 02 घंटे 30 मिनिट नियत्रित किया जाएगा।
  • 12 दिसंबर को हावड़ा से चलने वाली 12262 हावड़ा- मुंबई दुरन्तो एक्सप्रेस को टाटानगर-हिमगिरि सेक्शन में 04 घंटे 30 मिनिट नियत्रित किया जाएगा।
  • 11 दिसंबर को मुंबई से चलने वाली 12261 मुंबई-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस को भुसावल –जामगा सेक्शन में 05 घंटे 15 मिनिट नियत्रित किया जाएगा।
  • 11 दिसंबर को पूरी से चलने वाली 18477 पूरी- योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस को पूरी - झारसुगुडा सेक्शन में 05 घंटे 30 मिनिट नियत्रित किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
बीजापुर।- भैरमगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बिरियाभूमि के आश्रित ग्राम जारामोंगिया में जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता मिली है।…
 06 August 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्री रामलला  जी का निःशुल्क दर्शन कराया जा रहा है। इसी…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर आश्रम छात्रावास के लिए बनाए गए सभी नोडल अधिकारियों से  निरीक्षण के संबंध में जानकारी ली।उन्होंने कहा…
 06 August 2026
जशपुरनगर। सीईओ जिला पंचायत  अभिषेक कुमार ने विगत दिवस 4 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों का आकस्मिक निरीक्षण किया और विकास कार्यों की जानकारी ली।उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के  पोषण पुनर्वास केंद्र (छ.त्.ब्) को डिजिटल किए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस…
 06 August 2026
कोरबा।  जिले के पोड़ी बहार निवासी बी.एससी. माइक्रोबायोलॉजी द्वितीय वर्ष के छात्र  ऋषभ जैन के लिए कॉलेज जाना और दैनिक कार्यों के लिए घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से…
 06 August 2026
कोरबा।तेज बारिश, कीचड़ भरे रास्ते और दुर्गम पहाड़ी इलाका... लेकिन इन सबके बीच कलेक्टर  कुणाल दुदावत पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम समेलीभांठा स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर बस्ती पहुँचे।…
 06 August 2026
कोरबा। जिले के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं की जमीनी स्थिति जानने कलेक्टर  कुणाल दुदावत आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के विभिन्न स्थानों का मैदानी निरीक्षण किया। उन्होंने…
 06 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमना का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, अधोसंरचना, निर्माणाधीन कार्यों तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं…
Advt.