कुवैत में 24 घंटों तक फंसे रहे 60 भारतीय यात्री:इमरजेंसी लैंडिंग की वजह से वहां पहुंचे, गल्फ एयर पर भेदभाव का आरोप लगाया

Updated on 02-12-2024 01:55 PM

60 भारतीय यात्री रविवार को 24 घंटे से ज्यादा समय तक कुवैत के एयरपोर्ट पर फंसे रहे। ये सभी मुंबई से इंग्लैंड के मैनचेस्टर जा रहे थे। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक इन यात्रियों ने गल्फ एयर पर आरोप लगाया है कि उन्हें इतने लंबे समय तक खाना-पानी, आवास के बिना रखा गया।

भारतीय यात्रियों ने गल्फ एयर पर घटना के दौरान पक्षपात के आरोप भी लगाए। यात्रियों ने कहा कि घटना के दौरान सिर्फ UK, यूरोपियन यूनियन और US के यात्रियों को ही रहने और खाने के लिए सहायता दी गई, जबकि भारतीय, पाकिस्तान और दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों के लोगों को कोई सहायता मुहैया नहीं कराई गई।

दरअसल, गल्फ एयर की फ्लाइट के इंजन में रविवार को अचानक खराबी आ गई थी, जिसके बाद फ्लाइट को डायवर्ट करके कुवैत एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसे ठीक होने में 24 घंटे से ज्यादा लग गए।

भारतीय यात्रियों को नहीं दी गई कोई जानकारी

यात्रियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपनी परेशानी बताई। फंसे हुए यात्रियों ने लिखा कि वे एयरपोर्ट छोड़कर बाहर भी नहीं जा सकते थे, क्योंकि उनके पास ट्रांजिट वीजा नहीं था।

भारतीय ऐंबैसी ने बताया कि कुवैत में चल रहे GCC समिट की वजह से एयरपोर्ट के होटल खाली नहीं थे। इस वजह से भारतीय यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

वहीं, ब्रिटिश और अमेरिकी पासपोर्ट रखने वाले लोगों के पास ट्राजिंट वीजा थे, इसलिए उन्हें बाहर जाने की अनुमति थी।

ट्रांजिट वीजा कम वक्त के लिए मिलने वाला एक वीजा है। इसमें 2 से 3 दिनों तक किसी देश में रहने की अनुमति मिलती है।

भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने मदद की

कुवैत में भारतीय दूतावास के वरिष्ठ अधिकारी ने बाद में यात्रियों को लॉन्ज में खाना मुहैया करवाया गया। ऐंबैसी के मुताबिक फ्लाइट ने सुबह करीब साढे 4 बजे उड़ान भरी। इस दौरान भारतीय अधिकारी वहां पर मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.