60 किलो गांजा जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

Updated on 16-07-2024 04:47 PM

बस्तर। पुलिस ने करीब 6 लाख रुपए के गांजा के साथ 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये सभी तस्कर महाराष्ट्र के रहने वाले हैं जो छत्तीसगढ़ के रास्ते बाइक के माध्यम से ओडिशा से गांजा लेकर महाराष्ट्र जा रहे थे। हालांकि, बस्तर के दरभा और परपा थाना इलाकों में पुलिस ने नाकेबंदी कर इन सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनके पास से 60 किलो गांजा बरामद किया गया है।

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ गांजा तस्कर बाइक के माध्यम से तस्करी करने वाले हैं। इसी सूचना के आधार पर परपा थाना और दरभा थाना में पुलिस ने नाकाबंदी की थी। आने-जाने वाली वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दरभा में तीन बाइक के माध्यम से 6 लोग दरभा की तरफ पहुंचे। जहां पुलिस ने इन्हें रुकवाया।

एक बाइक में सवार 2 लोग पुलिस को चकमा देकर भाग निकले थे। पलायन करने वाले दूसरे राज्य में नहीं ले सकते आरक्षण का लाभ पुलिस को शक हुआ। जिसके बाद उन्हें परपा के केशलूर में पकड़ा गया। इन सभी की तलाशी ली गई। दरभा में पकड़े गए 4 लोगों के पास से पुलिस ने 43 किलो गांजा बरामद किया।

जबकि परपा में पकड़े गए युवकों के पास से 17 किलो गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में इन्होंने अपना नाम शेख समीर (20), श्याम राउत (19), राहुल लम्बाड़े (23), शेख राजीक (22), ओम दत्ता (20), अजय मुंडा (22) बताया। ये सभी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
दुर्ग । मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ की ओर पैदल निकलने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दुर्ग यातायात पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। रात में अंधेरे…
 14 October 2026
रायपुर। रोजमर्रा के कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता और आवागमन की परेशानी अब सक्ती जिले के मालखरौदा निवासी  विजय कुमार के लिए कम होगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत…
 14 October 2026
गोबरा में 30 लाख रुपये की लागत से बना महतारी सदनरायपुर । ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी सामूहिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में सक्ती जिले के डभरा विकासखंड…
 14 October 2026
रायपुर । आर्थिक सहयोग मिले तो प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम किरारी की शिवानी साहू की कहानी इसकी मिसाल है।…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के पश्चात आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें गंभीरतापूर्वक…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । लोकतंत्र को मजबूत बनाने एवं प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदान प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को सारंगढ़ स्थित शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में…
 14 October 2026
बेमेतरा । बेटियां परिवार की खुशियों और समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती हैं। उन्हें सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक अवसर एवं सहयोग उपलब्ध कराना समाज…
 14 October 2026
जांजगीर-चांपा । युवाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता के विकास, नवाचार को प्रोत्साहन तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से से डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज…
 14 October 2026
रायपुर । रायपुर सराफा एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में सराफा कारोबार से जुड़ी समस्याओं और उनके निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ शासन तथा…
Advt.