वसुंधरा राजे को भेजी जाएगी 60 हजार राखियां, बीजेपी में CM फेस घोषित करने की मांग हुई तेज

Updated on 29-08-2023 01:47 PM
Rajasthan News टोंक : राजस्थान विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समर्थक सक्रिय होते जा रहे हैं। इस चुनाव में वसुंधरा को CM फेस घोषित करने को लेकर उनके समर्थक लगातार मांग कर रहे हैं। राजस्थान के टोंक में भी वसुंधरा को CM चेहरा घोषित करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इसको लेकर वसुंधरा समर्थक मंच की संयोजक नीलिमा सिंह आमेरा ने विशेष अभियान के बारे में जानकारी दी। इसके तहत रक्षाबंधन के मौके पर हर जिले से वसुंधरा राजे को रक्षा सूत्र भेजे जाएंगे। इस अभियान में 60 हजार रक्षा सूत्र भेजे जाने का लक्ष्य रखा है।

33 जिलों से वसुंधरा को भेजे जाएंगे रक्षा सूत्र

इस अभियान को लेकर टोंक के एक निजी होटल में वसुंधरा समर्थकों ने प्रेस वार्ता आयोजित की। इसमें मंच की संयोजक नीलिमा सिंह ने बताया कि वसुंधरा राजे के समर्थकों की ओर से उन्हें सीएम चेहरा घोषित करने की लगातार मांग की जा रही है। इसी के चलते वसुंधरा समर्थक एक विशेष अभियान चला रहा है। इस अभियान के तहत उन्होंने 6 अगस्त को इसकी शुरूआत की। इसमें उन्होंने प्रदेश के 33 जिलों में करीब 10 हजार किलोमीटर की यात्रा कर एक अभियान को लेकर महिला कार्यकर्ताओं को अभियान के बारे में जागरूक किया। इसमें हर जिले से वसुंधरा राजे को रक्षा सूत्र भेजे जाने के लिए प्रभारी बनाए गए हैं। जो वहां से भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के रक्षा सूत्र एकत्रित कर उन्हें भेजेंगे।

वसुंधरा को CM के तौर पर देखना चाहते हैं

नीलिमा सिंह ने बताया कि वसुंधरा राजे के समर्थक इस विधानसभा चुनाव में उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की लगातार मांग कर रहे हैं। समर्थकों की वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री के तौर पर देखने की इच्छा है। इसको ध्यान में रखते हुए इस विशेष अभियान को राजस्थान के 33 जिलों में चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से वसुंधरा राजे समर्थक भाजपा के शीर्ष नेतृत्व तक अपनी बात पहुंचाकर वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की मांग करेंगे।

प्रत्येक जिले में एक प्रभारी बनाया गया

अभियान की संयोजक नीलिमा सिंह ने बताया कि उन्होंने राजस्थान के 33 जिलों में जाकर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। इस दौरान अभियान को लेकर प्रत्येक जिले में एक प्रभारी भी बनाया गया है। जो उस जिले के रक्षा सूत्र एकत्रित करेगी। जिसे बाद में वसुंधरा राजे की ओर से तय की गई दिनांक पर जिले के प्रतिनिधि जयपुर पहुंचेंगे। जहां सभी प्रतिनिधि वसुंधरा राजे को अपने-अपने जिलों की राखी बांधकर अपनी भावनाओं से अवगत कराएंगे। उन्होंने बताया कि गत 30 जुलाई को एक कार्यक्रम के दौरान भी महिला कार्यकर्ताओं ने वसुंधरा राजे को राखी बांधी थी। जहां उन्होंने इस अभियान की शुरुआत करने का संकल्प लिया था। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.