65 साल के संजय दत्त ने फिर से लिए सात फेरे, तीसरी बीवी मान्यता दत्त संग नवरात्र में फिर की शादी, वीडियो वायरल

Updated on 09-10-2024 12:50 PM
बॉलीवुड के संजू बाबा यानी संजय दत्त एक बार फिर चर्चा में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो सात फेरे लेते दिख रहे हैं। ऐसे में फैंस पूछ रहे हैं कि क्या उन्होंने फिर से शादी की है? तो बता दें कि हां, उन्होंने सात फेरे लिए हैं, लेकिन अपनी तीसरी बीवी मान्यता दत्त के ही साथ।

ये वायरल वीडियो Sanjay Dutt के घर का ही बताया जा रहा है। हाल ही में घर के रेनोवेशन का काम पूरा हुआ है, जिसके लिए पूजा का आयोजन हुआ था। इसी पूजा सेरेमनी में संजू बाबा और मान्यता ने फेरे लिए। ये इसी पूजा की एक रस्म थी। जहां संजय ने भगवा रंग का कुर्ता-पजामा और अंगोछा ओढ़ा हुआ है, वहीं मान्यता भी सादे लिबास में नजर आ रही हैं।

तीन शादी कर चुके हैं संजय


अपने चार दशक के करियर में 135 से ज्यादा फिल्में कर चुके 65 साल के संजय दत्त ने तीन शादियां की हैं। उनकी पहली शादी 1987 में ऋचा शर्मा से हुई थी। 1996 में ब्रेन ट्यूमर के कारण उनकी मौत हो गई।

रिया पिल्लई से हुई दूसरी शादी


संजय की दूसरी शादी एयर होस्टेस और मॉडल रिया पिल्लई से 1998 में हुई। 2008 में ये रिश्ता भी खत्म हो गया।

मान्यता से शादी और दो बच्चे


फिर संजय ने दिलनवाज शेख उर्फ मान्यता दत्त से गोवा में 2008 में शादी की। दोनों ने इससे पहले दो साल तक डेटिंग की थी। शादी के 2 साल बाद दोनों जुड़वा बच्चों के पैरेंट्स बने।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.