60 दिनों में 67 हार्डकोर नक्सलियों का सफाया, मुख्यमंत्री ने सुरक्षाबलों को दी बधाई
Updated on
02-03-2025 02:28 PM
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की लड़ाई निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है, जहां सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हो गए। वहीं, बस्तर रेंज में बीते 60 दिनों के भीतर 67 हार्डकोर नक्सली मारे गए हैं।
मुख्यमंत्री साय ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सुरक्षाबलों के अदम्य साहस, निष्ठा और प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनी है, नक्सलवाद के खात्मे के लिए चलाए जा रहे अभियान को नई गति और दिशा मिली है। यह लड़ाई अब अपने निर्णायक चरण में है। उल्लेखनीय है कि विगत 13 माह में छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के तहत 300 से अधिक नक्सली मारे गए, 985 से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और 1177 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं।
2026 तक नक्सलवाद का होगा संपूर्ण खात्मा मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री शाह का संकल्प है कि 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का संपूर्ण रूप से अंत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और सुरक्षाबलों की संयुक्त रणनीति से नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार किया जा रहा है। यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक नक्सलवाद की समस्या पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाती। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार शांति, सुरक्षा और विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रही है, और यह सफलता इसी दृढ़ संकल्प का प्रमाण है।
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…