19 नगरीय निकायों में हुआ 67.9 प्रतिशत मतदान

Updated on 21-01-2023 05:40 PM

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बसंत प्रताप सिंह ने बताया है कि 20 जनवरी को 19 नगरीय निकायों में रात्रि 7 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 67.9 प्रतिशत मतदान हुआ है। इनमें से 69.2 प्रतिशत पुरूष और 66.6 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। साथ ही 11.1 प्रतिशत अन्य मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना तथा निर्वाचन परिणामों की घोषणा 23 जनवरी को सुबह 9 बजे से की जाएगी।

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने बताया है कि गुना जिले की नगर पालिका परिषद राघौगढ़-विजयपुर में 77 प्रतिशत पुरूष और 73 प्रतिशत महिला मतदाता, बड़वानी जिले की बड़वानी में 71 प्रतिशत पुरूष और 66 प्रतिशत महिला मतदाता, सेंधवा में 68 प्रतिशत पुरूष और 63 प्रतिशत महिला मतदाता, धार जिले की धार में 65 प्रतिशत पुरूष और 62 प्रतिशत महिला मतदाता, मनावर में 70 प्रतिशत पुरूष और 63 प्रतिशत महिला मतदाता एवं पीथमपुर में 58 प्रतिशत पुरूष और 61 प्रतिशत महिला मतदाता ने मताधिकार का प्रयोग किया।

इसी तरह अनूपपुर जिले की नगर परिषद जैतहरी में 82 प्रतिशत पुरूष और 78 प्रतिशत महिला मतदाता, खण्डवा जिले की ओंकारेश्वर में 66 प्रतिशत पुरूष और 65 प्रतिशत महिला मतदाता, बड़वानी जिले की खेतिया में 76 प्रतिशत पुरूष और 72 प्रतिशत महिला मतदाता, पानसेमल में 75 प्रतिशत पुरूष और 69 प्रतिशत महिला मतदाता, पलसूद में 79 प्रतिशत पुरूष और 75 प्रतिशत महिला मतदाता, राजपुर में 83 प्रतिशत पुरूष और 76 प्रतिशत महिला मतदाता, अंजड़ में 78 प्रतिशत पुरूष और 73 प्रतिशत महिला मतदाता और धार जिले की नगर परिषद धरमपुरी में 71 प्रतिशत पुरूष और 65 प्रतिशत महिला मतदाता, धामनोद में 70 प्रतिशत पुरूष और 65 प्रतिशत महिला मतदाता, कुक्षी में 72 प्रतिशत पुरूष और 68 प्रतिशत महिला मतदाता, राजगढ़ में 71 प्रतिशत पुरूष और 75 प्रतिशत महिला मतदाता, सरदारपुर में 75 प्रतिशत पुरूष और 76 प्रतिशत महिला मतदाता और डही में 76 प्रतिशत पुरूष और 73 प्रतिशत महिला मतदाता ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान ईव्हीएम की 5 कंट्रोल यूनिट और 6 बैलेट यूनिट बदली गईं।

इन नगरीय निकायों में 343 वार्ड और 720 मतदान केन्द्र थे। कुल मतदाता 5 लाख 7 हजार 308 हैं। इनमें से पुरूष मतदाता 2 लाख 60 हजार 301, महिला मतदाता 2 लाख 46 हजार 969 और 38 अन्य मतदाता हैं।

1144 अभ्यर्थी है चुनाव मैदान में

20 जनवरी को हुए मतदान में कुल 1144 अभ्यर्थी पार्षद पद के लिए चुनाव मैदान में हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.