69 साल का WWE करने जा रहा तीसरी शादी, 25 साल छोटी योगा टीचर से की सगाई

Updated on 27-07-2023 02:24 PM

नई दिल्ली: अमेरिका के रिटायर्ड रेसलर टेरी जीन बोलिया, जिन्हें उनके रिंग नाम हल्क होगन से भी जाना जाता है। उन्होंने हाल ही में अपनी प्रेमिका स्काई डेली के साथ इंगेजमेंट की घोषणा की है। यह उनके तीसरे विवाह की घोषणा है। TMZ की रिपोर्ट के अनुसार, हल्क होगन ने 45 वर्षीय योगा इंस्ट्रक्टर से इंगेजमेंट की है, जिन्हें वह एक साल से अधिक समय से डेट कर चुके हैं। दोनों की सगाई पिछले हफ्ते हुई है ,जब मिस्टर होगन ने टंपा, फ्लोरिडा के एक रेस्टोरेंट में स्काई डेली को प्रपोज किया था।


प्रपोज करते समय घबरा गए थे हल्क होगन
मिस्टर होगन ने TMZ से बातचीत में बताया कि उन्हें प्रपोज करते समय काफी घबराहट हुई थी। उन्होंने इसके आगे यह भी कहा कि उनकी मंगेतर के तीन बच्चे हैं और वह उन तीनों से काफी प्यार करते हैं।
 
तलाक के बाद की डेटिंग की शुरुआत:
रेसलिंग लीजेंड हल्क होगन ने दूसरी पत्नी जेनिफर मैकडैनियल से तलाक के बाद एक साल पहले स्काई डेली से डेटिंग शुरू की थी। दोनों को पहली बार 26 फरवरी 2022 को एमेरिकन गायक ब्रेट माइकल्स के कॉन्सर्ट के बैकस्टेज में देखा गया था। डेटिंग की शुरुआत के बाद से ही हल्क होगन ने सोशल मीडिया पर खुलेआम अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर शेयर किया।
 
पिछले साल मार्च में उन्होंने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने बताया कि जिस महिला के साथ वह बहुत तस्वीरें शेयर कर रहे हैं,वह उनकी नई साथी हैं।उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'यो मेनिएक्स, सिर्फ रिकॉर्ड के लिए, फेसबुक और इंस्टाग्राम पोस्ट वो मेरी और मेरी गर्लफ्रेंड स्काई की हैं, मैं अधिकारिक रूप से तलाक ले चुका हूं, माफ करना, मुझे लगा सभी को पहले से ही पता होगा'।
 
हल्क होगन की पहली शादी लिंडा होगन के साथ 1983 से 2009 तक चली थी, और उसके बाद उनकी दूसरी पत्नी जेनिफर मैकडैनियल के साथ उनका विवाह 2010 से 2021 तक चला। उनके पहली पत्नी के साथ 26 साल की शादी के दौरान उनके दो बच्चे हैं। उनके बच्चे, ब्रूक और निक, अपने पिता की तीसरी इंगेजमेंट की खबर पर अभी तक पब्लिक्ली कुछ नहीं कहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.