6NB, 6, 4WD, 6, 4NB, 6, 0, 6, 4... एक ही ओवर में कूट दिए 45 रन, इस बल्लेबाज ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

Updated on 02-08-2025 12:42 PM
नई दिल्ली: ईसीएस टी10 लीग में लंदन काउंटी क्रिकेट के लिए अफगानिस्तान के उस्मान गनी ने तहलका मचा दिया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी ताबड़तोड़ खेल से एक ही ओवर में 45 रन कूट दिए। इसके साथ ही उस्मान ने एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले प्रोफेशनल क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज ने एक ओवर में 45 रन नहीं बनाए थे। गिल्डफोर्ड के खिलाफ खेले गए इस मैच में उस्मान गनी ने लंदन काउंटी के लिए 43 गेंद में 153 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में उस्मान ने 17 छक्के और 11 चौके भी लगाए।

उस्मान की इस धमाकेदार बल्लेबाजी से लंदन काउंटी ने 10 ओवर में 226 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। उस्मान ने जिस गेंदबाज की कुटाई की उनका नाम विल एर्नी है। विल ने अपने 2 ओवर में 64 रन लुटाए। विल के जिस ओवर में उस्मान ने 45 रन बनाए जिसमें उन्होंने 8 बाउंड्री लगाई, जिसमें 5 छक्के और 3 चौके शामिल थे। विल ने अपने इस ओवर में दो नो बॉल और दो वाइड गेंद भी डाली, जिस पर उस्मान ने बाउंड्री हासिल की। इस तरह उस्मान ने विल की धज्जियां उड़ाकर रख दी। उस्मान के अलावा इस्माइल बहरमानी ने भी 19 गेंद में 61 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इस्माइल ने भी अपनी इस पारी में 5 छक्के और 7 चौके लगाए।
लंदन काउंटी ने दर्ज की जबरदस्त जीत
लंदन काउंटी के इस स्कोर के जवाब में गिल्डफोर्ड की टीम कहीं भी नहीं ठहर पाई। गिल्डफोर्ड की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 155 रन ही बना सकी। इस तरह लंदन की टीम ने 71 रनों से दमदार जीत हासिल की। गिल्डफोर्ड की हालत ऐसी रही कि वह उस्मान गनी के निजी स्कोर से सिर्फ 2 रन ज्यादा बना सकी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.