7 खिलाड़ी जो आईपीएल के हर सीजन में ले चुके हैं हिस्सा, 2024 में भी धमाल मचाने को तैयार

Updated on 12-03-2024 12:28 PM
आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च को होगी। सीजन का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और अभी तक पहले खिताब का इंतजार कर रहे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होगा। आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी। यह टूर्नामेंट का 17वां सीजन होगा। लीग के इतिहास में अभी तक 7 ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पिछले सभी 16 सीजन में हिस्सा लिया है। अब वो खिलाड़ी इस सीजन भी खेलने के लिए तैयार हैं। हम आपको उनके बारे में ही बताने जा रहे हैं।

शिखर धवन

पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने दिल्ली कैपिटल्स (दिल्ली डेयरडेविल्स) से आईपीएल की शुरुआत की थी। वह मुंबई इंडियंस के बाद डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी खेल चुके हैं। लीग के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल धवन के नाम 6000 से ज्यादा आईपीएल रन हैं।

मनीष पांडे

2008 अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे मनीष पांडे इस साल केकेआर के लिए खेलेंगे। पांडे ने 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था। वह आईपीएल में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी हैं। 170 मैच के आईपीएल करियर में वह 3808 रन बना चुके हैं।

विराट कोहली

विराट कोहली आईपीएल इतिहास के एकमात्र खिलाड़ी हैं जो सभी सीजन खेलने के बाद भी एक ही टीम का हिस्सा रहे हैं। 2008 में दिल्ली के विराट कोहली को आरसीबी ने साइन किया था। विराट आईपीएल में 7000 रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। हालांकि अभी तक उन्हें अपनी पहली ट्रॉफी का इंतजार है।

रिद्धिमान साहा

विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा का नाम कई लोगों को चौंका सकता है। अंडर रेटेड खिलाड़ी रहे साहा आईपीएल 2008 के पहले मैच में केकेआर की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। वह चेन्नई और गुजरात के साथ आईपीएल खिताब जीत चुके हैं। 2014 सीजन के फाइनल में उन्होंने पंजाब के लिए शतक भी ठोका था।

दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक आईपीएल में 6 टीमों के लिए खेल चुके हैं। दिल्ली के लिए डेब्यू करने के बाद वह मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, केकेआर, गुजरात लायंस और आरसीबी का हिस्सा रह चुके हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक का 2024 आखिरी सीजन माना जा रहा है। भारतीय टीम से बाहर रहे इस खिलाड़ी ने कमेंट्री भी शुरू कर दी है।

महेंद्र सिंह धोनी

आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में शामिल महेंद्र सिंह धोनी 42 साल के हो चुके हैं। इसके बाद भी आईपीएल में खेल रहे हैं। उनकी कप्तानी में पिछले सीजन भी टीम चैंपियन बनी थी। सीएसके पर बैन लगने की वजह से धोनी 2016 और 2017 सीजन में राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के लिए खेले थे।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने डेक्कन चार्जर्स से आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। 2009 में उन्हें इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का भी अवॉर्ड मिला था। 2011 में रोहित मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े। कप्तान के रूप में 5 और कुल 6 आईपीएल खिताब जीत चुके रोहित इस बार खिलाड़ी के रूप में लीग में हिस्सा लेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.